scriptबीआरडी आक्सीजन कांड की बरसी पर सपा महिला सभा ने योगी सरकार पर लगाया आरोप | BRD medical college oxygen tragedy, after one year SP pay homage | Patrika News

बीआरडी आक्सीजन कांड की बरसी पर सपा महिला सभा ने योगी सरकार पर लगाया आरोप

locationगोरखपुरPublished: Aug 11, 2018 11:42:55 am

शहर के टाउनहाल पर बच्चों की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

brd medical college

BRD Medical College Tragedy

गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल काॅलेज में आक्सीजन की कमी से हुई बच्चों की मौत के एक साल बीतने पर समाजवादी पार्टी महिला सभा ने श्रद्धांजलि सभा कर मृतक बच्चों को याद किया। कैंडिल जलाकर आक्सीजन त्रासदी में काल के गाल में समाए बच्चों को नमन किया गया।
समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष नमिता सिंह की अगुवाई मंे टाउन हाल के पास स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे लिक्विड आक्सीजन की कमी से मरे बच्चों श्रद्धांजलि देते हुए महिलाओं ने त्रासदी को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने एक साल पहले हुई घटना से सबक नही लिया मौतों का सिलसिला थमा नही है। रोज बच्चे काल के गाल मे समा जा रहे है। वक्ताओं ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में उपकरण खरीदने का पैसा अभी तक खर्च नही हो पाया है, डाक्टरों की कमी तथा दवाओं की कमी दूर करने में सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। वक्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव सरकार द्वारा शुरू कराए गए 500 बेड का अस्पताल उपकरण की कमी से अभी तक शुरू नही हो सका है। भाजपा सरकार आक्सीजन महंगे दर में खरीद रही है तथा बच्चों की मौत के मामले में अपनी कमियां छुपाने के लिए मीडिया को जानकारी नही दे रही है। भाजपा सरकार महिला विरोधी है। सोलह महीने के शासनकाल में महिलाओं व बच्चियों से बलात्कार और दुष्कर्म की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बच्चियों के परिवार दहशत में है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने महिला सुरक्षा के नाम पर जनता को गुमराह किया है। देवरिया के महिला संरक्षण गृह की घटना भाजपा सरकार के काले कारनामों को उजागर करती है। महिलाओं से जुड़े मामलों में सरकार का रवैया पूरी तरह संवेदनहीन है।
श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से राजकुमारी देवी, बिन्दा देवी, उर्मिला देवी, मानसी सिंह, रूबी खातुन, शकुन मिश्रा, अख्तर जहां, संगीता जायसवाल, रमावती, प्रमिला सिंह, पुष्पा देवी आदि शामिल रहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो