scriptबसपा को इस कद्दावर नेता ने बोला बाॅय, टिकट कटने से आहत होकर मंच से ही कर दिया ऐलान | BSP leader quit party, big allegation on Party chief | Patrika News

बसपा को इस कद्दावर नेता ने बोला बाॅय, टिकट कटने से आहत होकर मंच से ही कर दिया ऐलान

locationगोरखपुरPublished: Jul 09, 2019 06:24:08 pm

बसपा के दस सालों तक यूपी के विभिन्न मंडलों में जोनल कोआर्डिनेटर रह चुके
विधानसभा टिकट काटकर दूसरे को दिए जाने की बात से हो गए नाराज
बसपा ने पत्र जारी कर निष्कासित किए जाने की बात कही

BSP Supremo Mayawati Attack on congress and PM Modi in Rewa Rally

BSP Supremo Mayawati Attack on congress and PM Modi in Rewa Rally

बहुजन समाज पार्टी में 22 वर्षाे तक काम कर चुके पूर्व जोनल कोआर्डिनेट श्रवण कुमार निराला ने पार्टी को अलविदा बोल दिया है। मंगलवार को जोनल मीटिंग में सरेमंच से उन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। बांसगांव विधानसभा से पूर्व में घोषित प्रत्याशी निराला टिकट कटने से नाराज होकर यह ऐलान किया। उधर, संगठन ने निराला को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए निष्कासित किए जाने का पत्र जारी किया है।
Shravan Kumar Nirala
पत्रिका से बातचीत करते हुए बसपा के पूर्व नेता श्रवण कुमार निराला ने बताया कि पार्टी में 22 साल से सेवा करता रहा हूं। दस साल तक जोनल कोआर्डिनेटर रहा। बीते दिनों पार्टी ने बांसगांव विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया था। लगातार क्षेत्र में बना रहा लेकिन आज मंडलीय बैठक में अचानक से जोनल कोआर्डिनेटर ने बताया कि वह प्रत्याशी नहीं होंगे। निराला ने बताया कि लगातार क्षेत्र में बने रहने के बाद भी उनकी जगह दूसरे को प्रत्याशी बनाए जाने की वजह से उनको पार्टी में रहने का कोई अधिकार नहीं। निराला ने दावा किया कि वह बांसगांव विधानसभा से जरूर चुनाव लड़ें।
Shravan Kumar Nirala
बसपा जिलाध्यक्ष बोले पार्टी विरोधी काम कर रहे थे इसलिए बाहर का रास्ता दिखाया गया

पत्रिका से बातचीत करते हुए बसपा गोरखपुर के जिलाध्यक्ष घनश्याम राही ने बताया कि श्रवण कुमार निराला को पार्टी से निकाल दिया गया है। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। निष्कासन के बाद अब वह कह रहे हैं कि पार्टी छोड़ दी। उन्होंने कहा कि वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में लगातार शामिल रहे हैं इसलिए कार्रवाई की गई है।
कौन हैं श्रवण निराला

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जोनल कोआर्डिनेट श्रवण कुमार निराला गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रनेता रहे हैं। दो बार अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके निराला अंबेडकरवादी विचारधारा से छात्र जीवन से जुड़े रहे। छात्र राजनीति से मुख्य राजनीति की शुरूआत बसपा से की। बसपा में विभिन्न पदों पर रह चुके श्रवण कुमार निराला 2008 में जोनल कोआर्डिनेटर बनाए गए। आजमगढ़, अयोध्या, देवीपाटन मंडल के जोनल कोआर्डिनेटर रह चुके निराला गोरखपुर मंडल में भी 2017 तक जोनल कोआर्डिनेटर रह चुके हैं। दो सालों से वह बांसगांव विधानसभा में प्रभारी/प्रत्याशी के रूप में लगातार सक्रिय थे।

ट्रेंडिंग वीडियो