script

यूपी की इस सीट पर बसपा बदलेगी प्रत्याशी, इनके नाम का होगा ऐलान!

locationगोरखपुरPublished: Apr 02, 2019 11:41:03 am

Lok sabha election 2019

grand alliance

2019 election

बांसगांव लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन का प्रत्याशी बदल सकता है। बसपा कोटे की इस सीट पर संगठन अपने पुराने साथी पर दांव लगा सकती है। केंद्रीय नेतृत्व को पार्टी पदाधिकारियों ने रिपोर्ट भेजकर प्रत्याशी बदलने की मांग की थी। पार्टी सूत्रों की मानें तो बांसगांव लोकसभा क्षेत्र से अब सदल प्रसाद प्रत्याशी हो सकते हैं। पिछले दिनों बसपा ने पूर्व विधायक दूधराम को प्रत्याशी बनाया था लेकिन उन पर बाहरी होने का इल्जाम लगने लगा।
बहुजन समाज पार्टी बांसगांव में चुनाव जीतने को लगातार प्रयासरत है। वह पिछले कई चुनावों से जीत के आसपास रह जाती है। इस बार यह सीट गठबंधन में बसपा के पास ही है। 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा के सिंबल पर यहां से सदल प्रसाद चुनाव लड़े थे। सदल प्रसाद इस चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे। सदल को 228443 मत मिले थे जबकि चुनाव जीतने वाले भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान को 417959 मत मिले। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गोरख प्रसाद पासवान को सवा लाख से अधिक मत मिले थे। इस बार बांसगांव की सीट महागठबंधन में बसपा के खाते में चली गई। सदल प्रसाद का टिकट काटकर बसपा ने पूर्व विधायक दूधराम को प्रत्याशी बना दिया। लेकिन बस्ती के रहने वाले दूधराम को बाहरी बताकर कार्यकर्ता चुनाव में नुकसान की बात कहते हुए प्रत्याशी बदलने की मांग कर रहे हैं।

2014 का परिणाम

प्रत्याशी पार्टी मत
कमलेश पासवान भाजपा 417959
सदल प्रसाद बसपा 228443
गोरख प्रसाद पासवान सपा 133675
संजय कुमार कांग्रेस 50675
लालचंद प्रसाद अंबेडकर समाज पार्टी 9769
राम निवास पासवान आप 5236
कुंजावती निर्दल 4346

ट्रेंडिंग वीडियो