24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल में बंद पूर्व मंत्री पप्पू जायसवाल पर धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज 

कैम्पियरगंज क्षेत्र से चुनाव की तैयारी कर रहे एक प्रत्याशी ने आरोप लगाते हुए दी तहरीर... 

less than 1 minute read
Google source verification

image

Jyoti Mini

Nov 26, 2016

jitendra jaiswal

jitendra jaiswal

गोरखपुर. पूर्वांचल के लीकर किंग व पूर्व मंत्री पप्पू जायसवाल पर जेल से धमकी देने का केस दर्ज हुआ है। कैम्पियरगंज क्षेत्र से चुनाव की तैयारी कर रहे एक प्रत्याशी ने आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।

विधान सभा की तैयारी कर रहे दिनेश निषाद ने चिलुआताल क्षेत्र के अंतर्गत चिउटहां पुल के पास अपनी होर्डिंग लगाईं थी। आरोप है कि 24 नवंबर की रात उनकी होर्डिंग तोड़कर एक पूर्व मंत्री और उनकी पत्नी की होर्डिंग लगा दी गई। उलाहना देने पर उनको अपशब्द कहे गए।

दिनेश ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि इस मामले में शुक्रवार को उनको जानमाल की धमकी दी गई। तहरीर के अनुसार जेल में बंद पूर्व मंत्री ने उनके मोबाइल पर फोन किया। धमकाते हुए कहा कि चुनाव लड़ने पर अंजाम भुगतना होगा। धमकी मिलने के बाद दिनेश ने चिलुआताल पुलिस को तहरीर दी। बताया जा रहा है पीड़ित, सपा विधायक राजमति निषाद के रिश्तेदार हैं। इसलिए तहरीर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पूर्व मंत्री और उनकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें

image