scriptसीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस पर अभद्र टिप्पणी, केस दर्ज | Case registered against person who used abusive language for CM Yogi | Patrika News

सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस पर अभद्र टिप्पणी, केस दर्ज

locationगोरखपुरPublished: Sep 24, 2019 06:44:57 pm

यूपी पुलिस की ट्वीटर हैंडल पर आरोपी ने कर दी टिप्पणी
राजस्थान प्रदेश के जयपुर का रहने वाला है आरोपी

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। टिप्पणी सोशल मीडिया पर की गई थी। पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर केस दर्ज किया है। आरोपी राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है।
सिद्धार्थनगर जिले में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र चौधरी ने तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। तहरीर के मुताबिक बीते 13 सितंबर को यूपी पुलिस की ट्वीटर हैंडल पर राज अग्रवाल नामक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। अभद्र तरीके से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करने वाले व्यक्ति ने यूपी पुलिस के खिलाफ भी भड़ास निकाली है। तहरीर देने वाले दिनेश चंद्र चौधरी ने तहरीर में लिखा है कि सोशल मीडिया पर टिप्पणी वायरल होने पर उन्होंने इसे देखा और स्वतः संज्ञान लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
बताया जा रहा है कि आरोपी राज अग्रवाल राजस्थान प्रदेश के जयपुर का रहने वाला है।
पुलिस ने आईटी एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो