scriptवामपंथ व कांग्रेस पर हमलावर रहे CM योगी, बोले लोगों को गुमराह कर कुछ लोग विष वमन कर रहे | CM Yogi Adityanath attacks on left on CAA issue in a rally | Patrika News

वामपंथ व कांग्रेस पर हमलावर रहे CM योगी, बोले लोगों को गुमराह कर कुछ लोग विष वमन कर रहे

locationगोरखपुरPublished: Jan 19, 2020 02:44:48 pm

नहीं आये पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Yogi Adityanath

भाजपा ने किसानों को किया मालामाल, किसान दिवस पर सीएम योगी का बड़ा बयान

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में गोरखपुर में रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह नागरिकता देने का कानून है, किसी की नागरिकता लेने का कानून नहीं है। किसी भी भारतीय नागरिक को इससे नुकसान नहीं है।
भारत दुनिया की ताकत बनकर उभर रहा है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया मे ताकत का एहसास करा रहा है। जिन लोगों के यह अच्छा नहीं लगता वे जाने अनजाने गुमराह कर विष वामन कर रहे हैं। ऐसे में हमें स्थिति साफ करनी होगी।
उन्होंने इस कानून के खिलाफ हो रहे विरोध में वामपंथ की साजिश बताया और कहा कि वामपंथ में एक सिद्धांत है कि एक झूठ को 100 बार बोलो तो वह सत्य हो जाएगा। वे उसी सिद्धांत पर चल रहे हैं, इस सिद्धांत को कांग्रेस सहित अन्य दलों ने अंगीकार कर लिया। जनता सब जानती है। सभी को मकान, किसान सम्मान निधि, शौचालय, गैस मिला।
26 मई 2014 युग परिवर्तन की तिथि थी, पहली बार हुआ। आधारभूत संरचना का निर्माण तेजी से शुरू हुआ। प्रधानमंत्री पुरजोर तरीके से कहते हैं कि 2024 तक हर घर नल के जरिये शुद्ध पेयजल पहुंचाएंगे। उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों का ध्यान भटकाकर विरोधी विकास में अड़ंगा डालना चाहते।
मुख्यमंत्री योगी रविवार को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में सीएए के समर्थन में भाजपा द्वारा आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आने की बात कही गई थी लेकिन वह नहीं आये।
रैली में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह सहित दिग्गज नेता मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो