Read this also: मुख्यमंत्री बुधवार को गोरखपुर के गीडा में इंडियन आॅयल के बाॅटलिंग प्लांट व बैतालपुर के बीपीसी के बाॅटलिंग प्लांट के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। सीएम के साथ केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को गोरखपुर को कई सौगातें दीं। दोनों बाॅटलिंग प्लांट के साथ धुरियापार में 1200 करोड़ की लागत से बनने वाले प्रदेश के पहले बायो-फ्यूल प्लांट का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा 43 करोड़ से बनी 11 सड़कों का भी लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी द्वारा किया गया।
सीएम मुख्यमंत्री ने कहा बायोफ्यूल प्लांट से नगरीय कचड़ा, खेत की पुआली, खरपतवार से भी ईंधन उत्पन्न किया जा सकेगा। गाय और भैंस के गोबर का दाम भी यहां के लोगों को मिलने लगेगा इससे किसानों की आय को दुगुनी करने में मदद मिलेगी।

Read this also: पड़ोसी देश ने दिया मोदी-शाह को झटका, एक झटके में हजारों भारतीयों की नागरिकता पर संकट के बादल उन्होंने कहा कि यहां बेहतर कनेक्टिविटी और आवागमन की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लिए राज्य सरकार द्वारा पूर्वांचल एक्प्रेसवे का निर्माण कराया जा रहा है। इस एक्सप्रेस वे के माध्यम से लखनऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, वाराणसी और गोरखपुर को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के साथ जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा इसके दोनों ओर औद्योगिक गलियारे का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही गोरखपुर में गीडा का विस्तार किया जा रहा है ताकि यहां अधिक से अधिक उद्योग लग सकें। अब यहां के नौजवानों को रोजगार के लिए सिंगापुर या बैंकाक नहीं जाना पड़ेगा। युवाओं को बड़ी संख्या में यहां ही रोजगार प्राप्त हो सकेगा। हमारी पौराणिक पहचान जो रामजानकी के नाम पर है उस मार्ग को भी आयोध्या से जनकपुर तक फोरलेन कनेक्टिविटी के साथ जोड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निराश्रित गोवंशों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जगह-जगह गोआश्रय स्थल बनाए जा रहे हैं, इसके साथ ही निराश्रित गोवंश को रखने वाले किसान को प्रतिमाह, प्रतिगाय 900 रुपए दिए जाएंगे। आम के आम और गुठलियों के दाम यहां के वासियों को मिलने जा रहा है। एक तरफ गोवंश के लिए प्रतिमाह 900 रुपए मिलेंगे तो वहीं गोमूत्र और गोबर की बिक्री से भी किसानों की आय में कई गुना वृद्धि हो सकेगी। उन्होंने कहा कि गोरखपुरवासियों को पानी की तरह ही गैस की पाइपलाइन के द्वारा सीधे घर तक गैस की सप्लाई मिलेगी अब यहां के लोगों को सिलेंडर अपने सिर में नहीं ढोना पड़ेगा।