scriptपूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बतार्इ ये बातें, जताया शोक | CM yogi Adityanath pay homage to Ex Central Minister Arun Jaitely | Patrika News

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बतार्इ ये बातें, जताया शोक

locationगोरखपुरPublished: Aug 24, 2019 03:13:52 pm

Arun Jaitely demise

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अरुण जेटली एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। वे उत्कृष्ट वक्ता एवं संसदीय कार्य प्रणाली के जानकार थे। वे अपनी बात को तथ्यों के साथ तार्किक रूप से प्रस्तुत करते थे। सभी दलों के लोग उनका सम्मान करते थे।
यह भी पढ़ेंः जब सरकार ने साध ली थी चुप्पी तो अरुण जेटली ने खुलकर बयान देते हुए कहा था न्यू इंडिया के लिए ‘शर्मनाक घटना है ये’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि भारत सरकार के मंत्री के रूप में श्री जेटली की सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा। उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। वे राज्य सभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए अरुण जेटली के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
बता दें कि शुक्रवार की रात में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में भाग लेने के लिए सीएम योगी अादित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे थे। पूर्व मंत्री जेटली के निधन की सूचना के बाद उन्होंने सारे कार्यक्रम रद कर दिए आैर गोरखपुर से रवाना हो गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो