scriptCM Yogi Adityanath seen the shelter houses of gorakhpur | सर्द रात में रैन बसेरों का हाल जानने निकले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | Patrika News

सर्द रात में रैन बसेरों का हाल जानने निकले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

locationगोरखपुरPublished: Jan 13, 2018 03:48:19 am

बनारस और लखनउ के बाद शुक्रवार की रात में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैन बसेरों का सूरत-ए-हाल जाना।

Yogi In shelter houses
गोरखपुर। बनारस और लखनउ के बाद शुक्रवार की रात में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैन बसेरों का सूरत-ए-हाल जाना। रैन बसेरों में रह रहे लोगों से उनकी समस्याएं पूछी, सुविधाओं के बारे में जाना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे रात में निकल कर रैन बसेरों का जायजा लें। कई जगह चादर गंदा दिखने पर उन्होंने साफ-सफाई का ख्याल रखने को कहा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे प्रदेश में रैन बसेरों में रहने वालों के लिए व्यवस्था करने को कहा गया है। इस बार सर्दी को देखते हुए अस्थायी रैन बसेरों की संख्या भी बढ़ा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि इस बार अभी तक पिछले साल से दुगुने कंबल गरीबों को दिया जा चुका है ताकि कोई ठंड से परेशान न हो।
शुक्रवार की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे थे। मंदिर पहुंचने के बाद खिचड़ी मेले की तैयारियों का जायजा लेने व बैठक करने के बाद अधिकारियों को शाम को ही निर्देश दे दिया था कि रात में रैन बसेरे देखने के लिए वह निकलेंगे। मुख्यमंत्री के निरीक्षण का पता लगते ही सरकारी अमला तत्काल रैन बसेरों की ओर भागा और सबकुछ चाक चैबंद करने में जुटा रहा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.