गोरखपुर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर आएंगे

कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

गोरखपुरFeb 20, 2020 / 09:58 am

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्‍यनाथ आज गोरखपुर आ रहे हैं। दो दिनी दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद वापस लौट जाएंगे।
मुख्यमंत्री का आगमन गुरुवार को सुबह 10 बजे होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10.05 से 11 बजे तक सहजनवां तहसील के बसिया ग्राम सभा में नवनिर्मित सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह 11.20 बजे गोरखनाथ मंदिर आएंगे। दोपहर 12.30 बजे मानसरोवर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत 2.15 बजे पुन: गोरखनाथ मंदिर आएंगे।
शाम को वह मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चल रही विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत योगी सायं 5.15 बजे गोरखनाथ मंदिर आकर रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री 21 फरवरी को जनता से मिलने के बाद प्रात: 11 से 12 बजे तक मानीराम के चिउटहा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ स्मृति सभागार का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12.20 बजे गोरखनाथ मंदिर वापस आएंगे। बताया जा रहा कि यहां से वह वापस लौट जाएंगे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.