गोरखपुर

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम योगी ने दिव्यांगों को बांटे उपकरण, कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की धमक विश्व में सुनाई दे रही है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में विकलांगों को उपकरण बांटे।

गोरखपुरSep 17, 2020 / 11:07 pm

रफतउद्दीन फरीद

सीएम योगी ने विकलांगों को बांटे उपकरण

वाराणसी. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह के रूप में मनाया तो समर्थकों उत्साह से कहीं केक काटे तो कहीं मठिाइयां बांटीं। उनकी दीर्धायु के लिये पूजा पाठ हुआ। भाजपा र्यकर्ताओं ने जगह जगह सफाई अभियान चलाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर गोरखपुर में 140 दिव्यांगों को जरूरत के उपकरण बांटे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने छह वर्ष में देश से अराजकता का माहौल समाप्त कर दिया।

 

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में दिव्यांगों को उपकरण वितरण कार्यक्रम के दौरान कहा कि पीएम मोदी के कुशल और दूरगामी सोच वाले नेतृत्व की बदौलत देश में छह साल में बड़ा परिवर्तन हुआ है, जिसकी की धमक विश्व में सुनाई दे रही है। लगभग सभी विकसित देश पीएम मोदी की कार्यशैली के मुरीद भी हो गए हैं। उन्होंने भारत को नई पहचान दिलायी। उनके इरादे स्पष्ट हैं, मित्रता रखने वालों के साथ मित्रता और शत्रुता रखने वालों को घर में घुसकर सबक सिखाना। उन्हीं के नेतृत्व में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र ने कोरोना के खिलाफ अद्भुत लड़ाई लड़ी है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.