मुख्यमंत्री ने गोरक्षपीठाधीश्वर कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की और मॉनसून की पहली बारिश में प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी अधिकारियों से ली। बैठक में जीडीए के सचिव उदय प्रताप सिंह ने जलनिकासी को लेकर किए जा रहे निर्माण कार्यो का अपडेट दिया। कहा कि जीडीए क्षेत्र में जलभराव की समस्या नहीं है। कुछ स्थानों पर दिक्कत थीं जहां समाधान करा दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी कीमत पर शहर में जलभराव न होने पाए। मानसून आ गया है और अब और सतर्कता बरतने की जरूरत है। संबंधित विभाग पूरी तरह से मुस्तैद रहें, जहां पानी रुके, उसे निकालने के लिए तत्परता दिखाई जाए। उन्होंने कहा कि जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी संबंधित विभाग मुस्तैदी से जहां समस्या हो समाधान के लिए तत्पर रहें।