योगी आदित्यनाथ ने बसपा सुप्रीमो को भी लिया आड़े हाथों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा मुखिया मायावती के बयान और विपक्षी दलों द्वारा चौकीदार मुद्दे कटाक्ष किए जाने पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एक योगी और सन्यासी होने के नाते मैं धर्म का चौकीदार हूं। प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में संविधान व जनता का चौकीदार हूं।
मुख्यमंत्री ने पलटवार किया है कि हम सब चौकन्ना हैं इसलिए चोर सशंकित हैं। वह चोर जो देश और प्रदेश के संसाधनों पर डकैती डालते थे, लूट खसोट करते थे, स्वाभाविक रुप से उनको कष्ट अवश्य हो रहा होगा। उनकी लूट-खसोट को पूरी तरह सख्ती के साथ रोका गया है।
उन्होंने कहा कि मैं मायावती के इस कष्ट को समझ सकता हूं। मायावती ने अपने शासनकाल में प्रदेश के संसाधनों को जिस तरह लूट-खसोट और भ्रष्टाचार के नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए थे, उन्हें रोका गया है।