लड़कियों से छेड़छाड़ की तो अगले चौराहे पर मिलेंगे यमराज, अंबेडकर नगर की घटना के बाद CM योगी की बड़ी चेतावनी
गोरखपुरPublished: Sep 18, 2023 08:14:14 am
CM Yogi Warning to Miscreants: CM योगी आदित्यनाथ ने राज्य में महिला उत्पीड़न जैसा अपराध करने वालों को सख्त चेतावनी दी है। जानिए उन्होंने क्या कहा..
CM योगी ने गोरखपुर में 343 करोड़ रुपए की 76 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कानून और व्यवस्था का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “कानून सुरक्षा के लिए है और अगर किसी ने बहन-बेटी को परेशान करने जैसा अपराध किया है, तो 'यमराज' अगले चौराहे पर उसका इंतजार कर रहे होंगे। उसे यमराज के यहां भेजने से कोई रोक नहीं पाएगा।”