scriptगोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी का एेलान, भाजपा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें | Congress declares candidate for Gorakhpur, BJP in difficulty | Patrika News
गोरखपुर

गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी का एेलान, भाजपा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

लोकसभा चुनाव 2019

गोरखपुरApr 25, 2019 / 01:13 pm

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

Madhusudan Tripathi

गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी का एेलान, भाजपा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कांग्रेस ने गोरखपुर संसदीय सीट पर अपना प्रत्याशी उतार ही दिया है। यूपी बार कौंसिल के सदस्य/वरिष्ठ अधिवक्ता मधुसूदन त्रिपाठी गोरखपुर से कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर मैदान में होंगे। त्रिपाठी गोरखपुर के जाने माने अधिवक्ता हैं।
दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता मधुसूदन त्रिपाठी 1980 से प्रैक्टिस कर रहे हैं। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के तीन बार अध्यक्ष के अलावा विभिन्न पदों पर रह चुके त्रिपाठी सामाजिक कार्याें में काफी सक्रिय रहे हैं।
कांग्रेस ने प्रत्याशी के रूप में त्रिपाठी को उतारकर भाजपा की सांसत बढ़ा दी है। ब्राह्मण प्रत्याशी देकर कांग्रेस ने भाजपा के ही वोटबैंक में सेंधमारी की है।
बता दें कि गोरखपुर में भाजपा ने ब्राह्मण प्रत्याशी फिल्म अभिनेता रविकिशन उर्फ रविंद्र श्यामनारायण शुक्ला को चुनाव मैदान में उतारा है। रविकिशन पर बाहरी होने का आरोप लग रहा है। पूर्व प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ल का टिकट कटने से बीजेपी को ब्राह्मणों को मनाने के लिए काफी प्रयास करना पड़ रहा है। ऐसे में कांग्रेस ने एक क्षेत्रीय ब्राह्मण चेहरा उतारकर सत्ताधारी दल की मुश्किलें बढ़ा दी है।

Home / Gorakhpur / गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी का एेलान, भाजपा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो