scriptयूपी में कांग्रेसी मोदी सरकार के खिलाफ क्यों कर रहे हैं गांधीगीरी, जानिए क्या है मामला | Congress gandhigiri in UP, know why protesting Modi govt | Patrika News

यूपी में कांग्रेसी मोदी सरकार के खिलाफ क्यों कर रहे हैं गांधीगीरी, जानिए क्या है मामला

locationगोरखपुरPublished: Sep 08, 2018 05:17:37 pm

मोदी सरकार को घेरने की तैयारी

congress gandhigiri in gorakhpur

यूपी में कांग्रेसी मोदी सरकार के खिलाफ क्यों कर रहे हैं गांधीगीरी, जानिए क्या है मामला

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। 10 सिंतबर को इस बंद के लिए गोरखपुर में शनिवार को कांग्रेसियों ने गांधीगिरी करते हुए गुलाब बांटे और लोगों से इस जनहित के मुद्दे पर समर्थन मांगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.सैयद जमाल की अगुवाई में कांग्रेसियों ने शनिवार को शहर के गोलघर से अभियान का शुभारंभ किया। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों व्यापारी, किसान, छात्र, अधिवक्ता, चिकित्सक, शिक्षक आदि को गुलाब देकर भारत बंद के बारे में बताया। सबसे इस बंद के समर्थन में जुड़ने के लिए आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष डॉ.सैयद जमाल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आमजन बेहाल है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम की कीमतें कम होने के बाद बीजेपी की मोदी सरकार मनमानी तरीके से कीमत बढ़वा रही। सरकार पूंजीपतियों के लिये काम कर रही। जनता महंगाई से परेशान है लेकिन सरकार को कोई लेना देना नहीं। मोदी जी अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए का काम कर रहे। जनता की गाढ़ी कमाई को लूट कर भागने वालों को सुरक्षित मोदी सरकार सुरक्षित देश से बाहर निकलवा रही है। उन्होंने कहा कि मध्यमवर्ग तबाह हो गया है। महंगाई की दर आसमान छू रही है लेकिन मोदी सरकार जुमलेबाजी में व्यस्त है।
महासचिव अनवर हुसैन ने कहा कि मोदी सरकार से त्रस्त लोग कांग्रेस के आह्वान पर खूब समर्थन कर रहे। इस बार जनता अपनी लड़ाई खुद लड़ने के लिए सड़क पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता उब चुकी है। हर वर्ग परेशान है। देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा।
इस दौरान एआईसीसी सदस्य स्नेहलता, मदन त्रिपाठी, डॉ.विजाहत करीम, डॉ.सुरहिता करीम, एस.इकबाल,मो. खालिद, निर्मला पासवान, धर्मराज चैहान, डॉक्टर आमिर, सोनू कुमार, मशरूर, देवेन्द्र निषाद, आलम, राजकुमार पासवान, संजुम आरिफ, संतोष सिंह, अयूब अली, विजय गुप्ता, इमरान खान, चंदन कुमार आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो