scriptयूपी कांग्रेस अध्यक्ष का चार्ज लेंगे आज अजय लल्लू, कुशीनगर से बस से हुए रवाना | Congress new President Ajay Lallu travelling in ordinary roadways bus | Patrika News

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष का चार्ज लेंगे आज अजय लल्लू, कुशीनगर से बस से हुए रवाना

locationगोरखपुरPublished: Oct 11, 2019 01:25:33 pm

यूपी कांग्रेस ने अजय कुमार लल्लू को दी है प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

नियुक्ति के बाद आज पहली बार पहुंच रहे हैं अजय कुमार लल्लू लखनउ

साधारण बस से यह नेता जा रहा लखनउ, प्रदेश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आज है संभालनी

साधारण बस से यह नेता जा रहा लखनउ, प्रदेश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आज है संभालनी

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आज प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। कुशीनगर से लखनउ के लिए शुक्रवार को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) लखनउ के लिए रोडवेज की बस से रवाना हुए।
लखनउ पहुंचने के बाद यूपी कांग्रे्रस के प्रदेश अध्यक्ष(UP Congress President) का कार्यभार वह संभालेंगे। कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने नवनियुक्त अध्यक्ष की अगवानी व स्वागत के लिए जगह जगह फूल मालाओं को लेकर स्वागत को तैयार हैं।
साधारण बस से यह नेता जा रहा लखनउ, प्रदेश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आज है संभालनी
दोपहर में बस लखनउ पहुंचेगी। वहां भी जगह जगह उनके स्वागत का कार्यक्रम है। लखनउ पहुंचने पर वह सीधे पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।


साधारण बस से यह नेता जा रहा लखनउ, प्रदेश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आज है संभालनी
बीते दिनों कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने अजय कुमार लल्लू को यूपी कांग्रेस की कमान सौंपी थी। कुशीनगर के तमकुहीराज से दो बार विधायक चुने गए अजय कुमार लल्लू यूपी कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता था। उनकी सांगठनिक क्षमता को देखते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पूर्वी यूपी में संगठन तैयार करने की भी जिम्मेदारी सौंपी थी। बाद में उनको पूरे प्रदेश का जिम्मा सौंप दिया गया था। अब यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में उनको आसीन किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो