scriptमुख्यमंत्री के शहर में नगर निगम कार्यालय पर पहुंचे लोग, विरोध प्रदर्शन और घेराव कर दिया अल्टीमेटम | Congress protest in gorakhpur against local government | Patrika News

मुख्यमंत्री के शहर में नगर निगम कार्यालय पर पहुंचे लोग, विरोध प्रदर्शन और घेराव कर दिया अल्टीमेटम

locationगोरखपुरPublished: Jul 13, 2018 12:58:48 am

वार्ड के लोगों ने विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं की अगुवाई में किया प्रदर्शन

congress protest

मुख्यमंत्री के शहर में नगर निगम कार्यालय पर पहुंचे लोग, विरोध प्रदर्शन और घेराव कर दिया अल्टीमेटम

नगर निगम के शिकायती पोर्टल पर शिकायतों के फर्जी निस्तारण के खिलाफ गुरुवार को बेतियाहाता के लोगों ने नगर आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन व घेराव किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि नगर निगम ने शिकायती पोर्टल बनाया है लेकिन आने वाली शिकायतों का फर्जी निस्तारण कर वाहवाही बटोर रहा।
विरोध प्रदर्शन कर रहे नेताओं का आरोप था कि पिछले 8 माह से नगर निगम द्वारा शहर में कोई नया काम नहीं कराया जा रहा है। पुरानी सरकार द्वारा जो काम जारी हुए थे वही चल रहे हैं। ऐसी स्थिति में नगर स्थित वार्डों में सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सीवर लाइन आदि की समस्या बढ़ती जा रही है। शासन के जन शिकायत ऑनलाइन पोर्टल पर जनता द्वारा की जा शिकायतों के निस्तारण की खानापूरी की जा रही है।
विरोध-प्रदर्शन के दौरान उपनगर आयुक्त मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से जानकारी लेने के बाद ज्ञापन लिया।
protest
प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सौंपकर नगर निगम प्रशासन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम देते हुए पोर्टलों पर की जा रही शिकायतों पर गलत रिपोर्ट लगाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जन सुनवाई पोर्टल की व्यस्था को सुदृढ़ करने और 8 माह से रुके विकास के कार्यो को शुरू कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि अगर नगर निगम अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं लाया और जल्द से जल्द शिकायती पोर्टल पर आ रहे मामलों का सही तरीके से निस्तारण नहीं किया गया तो वे लोग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई बेतियाहाता वार्ड के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी, कांग्रेस जिला महासचिव अनवर हुसैन, पूर्वांचल सेना के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार आदि ने किया।
इस दौरान पूर्वांचल सेना के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप, सन्नी निषाद, पार्षद जुबैर अहमद, पार्षद संजय यादव, पार्षद रामअवध निषाद, पार्षद मतीन, अमित सिंघानियां, विवेक यादव, आनंद कुमार, विनय त्रिपाठी, विजय प्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो