scriptसीएम के गढ़ में कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों के चयन में इस फार्मूले से दी भाजपा को चुनौती | Congress social engineering in DCC chief selection in UP | Patrika News

सीएम के गढ़ में कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों के चयन में इस फार्मूले से दी भाजपा को चुनौती

locationगोरखपुरPublished: Oct 16, 2019 10:10:06 am

गोरखपुर-बस्ती मंडल में जिलाध्यक्ष मनोनयन

Ajay Kumar lallu

,

यूपी कांग्रेस (UP Congress) में जान फूंकने के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)ने संगठन को सबल करने की ठानी है। विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu)को सूबे की कमान सौंपने के साथ ही एक सधी हुई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के बाद अब जिलाध्यक्षों के नामों का भी ऐलान कर दिया गया है। गोरखपुर-बस्ती मंडल के जिलों में अध्यक्ष पद के चयन में सोशल इंजीनियरिंग का विशेष ख्याल रखा गया है। जिलाध्यक्ष बनाने में सभी जातियों को साधने की कोशिश की गई है। हालांकि, भाजपा की तरह गैर यादव-गैर जाटव जातियों की आेर झुकाव भी साफ दिख रही है।
कांग्रेस के इस कदम से राजनीति के जानकार बताते हैं कि यूपी में यादव सपा का मजबूत वोटबैंक है। इस पर ध्यान देने की बजाय कांग्रेस ने गैर यादव आेबीसी जातियों को लुभाने की कोशिश की है। इसी तरह बसपा का वोटबैंक जाटव माना जाता है। हालांकि, यूपी को छोड़ दें तो जाटव कांग्रेस का ही वोट है। एेसे में कांग्रेस ने यूपी में गैर जाटव पर ध्यान लगाया है।
Read this also: मनकक्ष दूर करेगा आत्महत्या के विचार, मोबाइल की लत से भी मिलेगा छुटकारा

इनकी हुर्इ है सीएम के क्षेत्र के सात जिलों में नियुक्तियां

गोरखपुर में जिलाध्यक्ष पद पर निर्मला पासवान को नियुक्त किया गया है। निर्मला पासवान अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखती हैं। गोरखपुर पासी-निषाद बाहुल्य क्षेत्र है। निर्मला जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं तथा कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं।
इसी तरह कांग्रेस ने देवरिया व कुशीनगर जिलों में एक पिछड़ा व एक अगड़े जाति का जिलाध्यक्ष देकर संतुलन स्थापित करने की कोशिश की है। देवरिया के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सैंथवार जाति से आते हैं। देवरिया-कुशीनगर जनपद में सैंथवार-कुर्मी-मल्ल आदि जातियों की बहुलता है। पिछड़ी जाति से ताल्लुक रखने वाले धर्मेंद्र को पार्टी ने यहां पिछड़ा कार्ड खेला है तो कुशीनगर में अगड़ी जाति क्षत्रिय समाज से आने वाले राजकुमार सिंह को जिलाध्यक्ष पद पर आसीन किया है। छात्र राजनीति से निकले राजकुमार सिंह केन यूनियन की राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह के खास माने जाने वाले राजकुमार सिंह फिलहाल कार्यकारी जिलाध्यक्ष थे।
सिद्धार्थनगर जिले में अल्पसंख्यक समाज से कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष बनाया है। काजी सोहेल अहमद अब जिले में कांग्रेस के नए मुखिया होंगे। इसी तरह संतकबीरनगर में ब्राह्मण समाज के व्यक्ति को संगठन की बागडोर दी गई है। यहां प्रवीण चंद्र पांडेय को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह महराजगंज में अवनीश पाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है तो बस्ती में अंकुर वर्मा को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो