scriptपांच दिन बाद इस हालत में खेतों में मिला मजदूर, तीन थानों की पुलिस सायरन पहुंची | Daily wage worker dead body found in field, know the reason | Patrika News

पांच दिन बाद इस हालत में खेतों में मिला मजदूर, तीन थानों की पुलिस सायरन पहुंची

locationगोरखपुरPublished: Apr 15, 2019 03:12:59 am

Gorakhpur-Mahrajganj

dead body found

dead body found

गोरखपुर से पांच दिन पहले घर से निकले मजदूर की लाश महराजगंज में मिली है। महराजगंज के पनियरा क्षेत्र में शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा हुआ था। रविवार की सुबह लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शव को कुत्ते नोच खाए थे। कपड़ों व सामान से पुलिस पहचान करा सकी।
गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के भभौरा गांव के धर्मेंद्र (38) दैनिक मजदूरी करता था। बीते 9 अप्रैल को काम के लिए घर से निकला था। लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। रात होने पर भी जब नहीं लौटा तो घरवालों ने धर्मेंद्र की तलाश शुरू की। लेकिन कोई अता पता नहीं चल सका। पुलिस को घरवालों ने सूचित किया। कई दिन बीतने के बाद भी धर्मेंद्र को तलाशा नहीं जा सका।
रविवार को महराजगंज के नरकटहा केवटोलिया में एक शव देखा गया। शव को कुत्तो ने नोच खाया था। शव मिलने की सूचना से काफी संख्या में लोग पहुंच गए। पुलिस को लोगों ने सूचित किया। कई थानों की पुलिस वहां पहुंच गई। गुलरिहा, पीपीगंज व पनियरा पुलिस मौके पर पहुंची। सीमा विवाद को हल किया गया। पनियरा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पत्नी सुनीता व उसके बड़े भाई हरिश्चंद्र ने शव की पहचान की। धर्मेंद्र की तीन बेटियां व दो बेटे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो