scriptडीडीयू 38वां दीक्षांतः गोल्ड मेडल पाकर चहक उठे टाॅपर्स | DDU 38th convocation, Toppers got medal by Governor and UGC Chairman | Patrika News

डीडीयू 38वां दीक्षांतः गोल्ड मेडल पाकर चहक उठे टाॅपर्स

locationगोरखपुरPublished: Oct 23, 2019 04:13:00 pm

DDU 38th Convocationराज्यपाल आनंदीबेन व यूजीसी चेयरमैन प्रो.डीपी सिंह के हाथो मिला टाॅपर्स को सम्मान

डीडीयू 38वां दीक्षांतः गोल्ड मेडल पाकर चहक उठे टाॅपर्स

डीडीयू 38वां दीक्षांतः गोल्ड मेडल पाकर चहक उठे टाॅपर्स

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) का 38वां दीक्षांत (Convocation) बुधवार को संपन्न हुआ। दीक्षांत में विभिन्न संकायों के 51 टाॅपर्स को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल और मुख्यअतिथि यूजीसी चेयरमैन प्रो.डीपी सिंह के हाथों मेधावियों को यह सम्मान दिया गया। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने दीक्षा पूरी करने वाले विद्यार्थियों के नए जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाज को अपनी शिक्षा से लाभ पहुंचाने की अपील की।
दीक्षांत कार्यक्रम का आगाज विद्वत परियात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। विद्वत परियात्रा में शामिल कुलाधिपति/राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंच पर पहुंची। फिर वंदेमातरत् के बाद मुख्य अतिथि प्रो.डीपी सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कुलपति प्रो.वीके सिंह आदि ने दीप प्रज्जवलित किया। दीप प्रज्जवलन के बाद विवि का कुलगीत गाया गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत कर दीक्षांत का पारंपरिक शुभारंभ किया गया। कुलाधिपति की अनुमति से उपाधियों को संकायवार देने का सिलसिला शुरू हुआ।
उपाधि के पश्चात कुलाधिपति ने दीक्षोपदेश दिया।
दीक्षोपदेश के बाद के बाद टाॅपर्स को गोल्ड मेडल अवार्ड किया गया। 51 गोल्ड मेडल व 85 मेमोरियल मेडल टाॅपर्स को दिया गया।
दीक्षांत में मुख्य अतिथि के संबोधन के बाद विवि के दीक्षांत की स्मारिका व पर्यावरण कैलेंडर का विमोचन किया गया।
डीडीयू 38वां दीक्षांतः गोल्ड मेडल पाकर चहक उठे टाॅपर्स
IMAGE CREDIT: Dheerendra Gopal
दीक्षांत में सरकारी स्कूलों के बच्चों ने भी किया शिरकत

दीक्षांत समारोह को देखने के लिए इस बार विवि ने सरकारी स्कूलों के कुछ बच्चों को भी आमंत्रित किया था। कुलाधिपति के हाथो इन बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
इसके पहले कुलाधिपति आनंदीबेन का संबोधन हुआ। राष्ट्रगान के बाद दीक्षांत के समापन का ऐलान हुआ।
इनको मिला पदक

पाठ्यक्रम – सब्जेक्ट – नाम – परसेंटेज – संस्था
स्नातक कला संकाय ओवर ऑल- आकांक्षा – 73.78- सेंट जोसेफ वीमेंस काॅलेज
स्नातक विज्ञान संकाय बीएससी – प्रद्युम्न पांडेय- 77.11 – डीडीयूू
स्नातक एग्रीकल्चर – संदीप कुमनार सिंह – 77.39- बीआरडी पीजी काॅलेज
स्नातक वाणिज्य संकाय – श्रेयांस मिश्रा – 68.39 – डीडीयू
स्नातक बीबीए – आयुष कुमार तिवारी – 78.26 – डीडीयू

पीजी कला संकाय
दृश्य कला – विष्णु देव शर्मा – 77.60- डीडीयू
मंच कला – ज्योति सिंह – 78.95 – डीडीयू
गृह विज्ञान – शालिनी – 78.56- सीआरडी पीजी काॅलेज
मनोविज्ञान – वत्सला पाठक- 75.30 – डीडीयू
संस्कृत – पुूनम चौरसिया – 74.15 – डीडीयू
भूगोल – नेहा कुमारी – 69.05- डीडीयू
इतिहास – प्रिया पांडेय – 69.90 – डीडीयू
प्राचीन इतिहास – शुभ्रा गुप्ता – 75.28 – डीडीयू
ऊर्दू – रादिया सदफ – 71.80 – डीडीयू
अंग्रेजी – सपना दुबे – 64.10 – नेशनल पीजी काॅलेज
समाज शास्त्र – अदिति सिंह – 70.80 – डीडीयू
दर्शन शास्त्र – राजेश यादव- 59.40 – डीडीयू
हिंदी – आकांक्षा मिश्रा – 70.80 डीडीयू
राजनीति शास्त्र – अभिजीत कुमार यादव, करन प्रताप सिंह – 67.65 डीडीयू
शिक्षा शास्त्र – अनुराधा जायसवाल – 66.65 – डीडीयू
सतत शिक्षा एवं प्रसार कार्य – ऐश्वर्या पांडेय – 74.55, डीडीयू
बीएड – निकिता मिश्रा – 78.63- लीलावती देवी महाविद्यालय
एमएड – सुमना पासवान – 75.25 – डीडीयू
रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन – अंजली सिंह – 65.00 – डीडीयू

स्नातकोत्तर विज्ञान संकाय

रसायन शास्त्र – नेहा गुप्ता – 83.92 – डीडीयू
गणित (छात्र)- रितेश कुमार सिंह – 84.42 – डीडीयू
गणित (छात्रा)- अनामिका उपाध्याय – 93.50 – डीडीयू
वनस्पति विज्ञान – स्वाति सिंह – 77.58 – डीडीयू
भौतिकी – शिखा पांडेय – 80.75 – डीडीयू
बायोटेक्नोलॉजी – श्रुति द्विवेदी – 83.00- डीडीयू
इलेक्ट्रानिक्स – गरिमा सिंह – 76.83- डीडीयू
सांख्यिकी – अंकिता मिश्रा – 91.25 – डीडीयू
पर्यावरण विज्ञान – अनम फातिमा – 81.00- डीडीयू
माइक्रोबायोलॉजी – अंचल श्रीवास्तव – 76.08- डीडीयू
गृह विज्ञान – शिवांगी मिश्रा – 81.67- डीडीयू
एमएससी एग्रीकल्चर – आदित्य पटेल -83.71- बीआरडी पीजी काॅलेज
वाणिज्य संकाय अर्थशास्त्र – राजू साहनी – 66.95-डीडीयू
एमकॉम – रुक्मणि जायसवाल – 75.15 – डीडीयू
एमबीए – साैम्या श्रीवास्तव – 81.03- डीडीयू
एमबीबीएस – वरूण सिंह – 69.56 – बीआरडी मेडिकल काॅलेज
एलएलबी – आशुतोष कुमार शु्क्ला – 66.27- डीडीयू
बीजे – 2018 – राजकुमार शर्मा – 63.83- डीडीयू
नर्सिंग – 2018 – बृज किशोर वर्मा – 70.72 – गुरू श्री गोरक्षनाथ काॅलेज
एलएलएम 2018 – मृत्युंजय कुमार मिश्रा – 60.00- डीडीयू
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो