गोरखपुर

यूपी के इस जिले में डबल मर्डर, डाॅक्टर के पास गए थे सुबह मिली दोनों की लाश

UPधारदार हथियार से गला रेता गया था

गोरखपुरMar 08, 2019 / 02:26 pm

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

Womens Day: Husband killed his wife for liquor money

गोरखपुर में एक बार फिर डबल मर्डर से सनसनी मच गई है। सहजनवां क्षेत्र में एक दंपत्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। शवों को दो अलग अलग फेंका गया है। दोनों शव पाली ब्लाॅक के भक्सा गांव की सीमा के पास मिले हैं। दंपत्ति की पहचान खोराबार के महुईसुधरपुर के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है।
गोरखपुर-संतकबीरनगर जिले की सीमा पर सहजनवां क्षेत्र के भक्सा गांव के पास लोगों ने दो शवों को देखा। एक महिला और एक पुरुष के शवों की सूचना क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गई। काफी संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दो शवों की सूचना पर दोनों जिलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सहजनवा पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। शवों की पहचान खोराबार क्षेत्र के महुईसुधरपुर के रहने वाले रविंद्र साहनी 35 व पत्नी संगम 32 के रूप में हुई। भतीजा पन्नेलाल साहनी ने दोनों शवों की पहचान की।
पन्नेलाल के मुताबिक पति-पत्नी गुरुवार को दवा कराने के लिए घर से निकले थे। लेकिन घर वापस नहीं लौटे। शुक्रवार को दोनों की हत्या की सूचना मिली।
दोनों के गले को किसी धारदार हथियार से रेता गया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.