scriptगर्व से लहरा रही है सम्पूर्ण विश्व में योग की पताका : डॉ. राजेश | Dr Rajesh Statement on International Yoga Day | Patrika News

गर्व से लहरा रही है सम्पूर्ण विश्व में योग की पताका : डॉ. राजेश

locationगोरखपुरPublished: Jun 22, 2020 07:22:23 am

बोले, आज सम्पूर्ण विश्व में योगक्रांति ने जन्म ले लिया है।

Dr Rajesh

डॉ. राजेश

गोरखपुर. अंतराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर सेवा भारती के गोरक्ष प्रांत के मंत्री डॉ. राजेश चन्द्र गुप्त ‘विक्रमी’ ने कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व में योगक्रांति ने जन्म ले लिया है। आज पश्चिमी संस्कृति का अंधानुकरण करने वाले भोगवादी समाज को यह भली प्रकार से आभास हो चुका है के प्रकृति के विरुद्ध जीवन जीना आरोग्य और दीर्घ जीवन की दृष्टि से श्रेयस्कर नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बात के लिए बधाई के पात्र हैं के सम्पूर्ण विश्व को योग के लिए उत्प्रेरित करने वाले इस अंतराष्ट्रीय दिवस को अंतराष्ट्रीय बिरादरी के सम्मुख उन्होंने स्वीकृति दिलाकर उन्हें संयुक्त राष्ट्र में सहमत किया। इसे भारत के लिए एक अंतराष्ट्रीय कूटनीतिक विजय ही नहीं अपितु भारतीय सांस्कृतिक विरासत का विश्व पटल पर गौरवमंडन के रूप में लिया जाना चाहिए। चित्त की वृत्तियों का निरोध करने वाले योग में सम्पूर्ण विश्व को जोड़ने और शान्ति, समता और विश्वबंधुत्व की अपरिमित शक्ति है। आज आवश्यकता है सम्पूर्ण विश्व भोग से योग की ओर उन्मुख हो।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो