बुधवार को गगहा के रियाव गांव के रहने वाले धीरेन्द्र कुमार शाही ने अपनी बेटी की शादी का कार्यक्रम सहारा स्टेट में रखा था। बारात जौनपुर से आई हुई थी। जयमाल रस्म के दौरान पता चला कि दुल्हन के दस लाख के जेवर चोरी हो गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, गगहा के रियाव गांव निवासी धीरेंद्र कुमार शाही खोराबार के सिकटौर में मकान बनवाकर रहते हैं। धीरेंद्र की बेटी की बुधवार रात शादी थी। शादी के लिए सहारा स्टेट का मैरेज हाउस बुक था।जौनपुर से बारात भी आ गयी थी। जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था और परिजन फोटो खिंचवा रहे थे। इस दौरान मैरेज हाउस के कमरे में रखा दुल्हन का डाल वाला गहना चोरी हो गया। धीरेन्द्र शाही ने बताया कि गहनों की कीमत करीब 10 लाख थी।परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। विवाह संपन्न होने के बाद गुरुवार को धीरेन्द्र ने पुलिस को तहरीर दी।
इंसपेक्टर खोराबार नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने दस लाख के जेवर चोरी होेने की तहरीर दी है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।