scriptहैवानियत की हदें पार! 12 साल की युवती से 8 युवकों ने रातभर किया दुष्कर्म, हालत गंभीर | Eight youths raped 12-year-old girl overnight in Gorakhpur | Patrika News

हैवानियत की हदें पार! 12 साल की युवती से 8 युवकों ने रातभर किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

locationगोरखपुरPublished: Jun 08, 2023 08:58:34 am

Submitted by:

Aniket Gupta

Gorakhpur News: कुशीनगर जनपद में 12 साल की एक युवती से मंगलवार की रात आठ युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बचाने गए पीड़िता के मौसे को आरोपियों ने पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
 

Gorakhpur News

Gorakhpur News

Gorakhpur News: कुशीनगर से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। कुशीनगर जनपद से सटे बिहार की सीमा में 12 साल की एक युवती से मंगलवार की रात आठ युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बचाने गए पीड़िता के मौसे को आरोपियों ने पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती को गन्ने के खेत में छोड़कर भाग गए। गंभीर हालत में पीड़िता को बेतिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शौच के लिए बाइक रोकी और युवती को मनचले उठा ले गए
दरअसल, कुशीनगर जनपद से सटे बिहार के बगहां में मंगलवार को 12 साल की युवती को उसके मौसा बाइक से घर छोड़ने जा रहे थे। रात लगभग साढ़े नौ बजे उन्होंने शौच के लिए बाइक रोकी। तभी वहां एक बाइक पर दो मनचले युवक पहुंचे और युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती के मौसा जब उनका विरोध किया तो वे मार-पीट करने लगे। इसी बीच उनके छह अन्य युवक साथी पहुंच गए। सभी ने पीड़िता के मौसा को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद युवती को गन्ने के खेत में ले गए और रातभर दुष्कर्म किया। बालिका के घायल मौसा बुधवार सुबह किसी तरह थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की सारी जानकारी दी।
आठो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीड़िता की तलाश शुरू कर दी। थोड़ी देर खोजबीन करने के बाद पीड़िता का शव गन्ने के खेत में खून से लथपथ मिला। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रामनगर के डीएसपी नंदजी प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही आठों आरोपियों चंदन महतो, जीवन शर्मा, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, सरदार महतो, कांतिलाल महतो, मुन्ना महतो और रविंद्र महतो को हिरासत में ले लिया गया है। सभी की उम्र 19 से 24 वर्ष के बीच है और वे लौकरिया थाना क्षेत्र के मझौआ गांव के रहने वाले हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो