scriptगोरखपुर के सभी प्रवेश स्थलों पर बनेगा प्रवेशद्वार | Entry gate on all Entry points in Gorakhpur news in Hindi | Patrika News

गोरखपुर के सभी प्रवेश स्थलों पर बनेगा प्रवेशद्वार

locationगोरखपुरPublished: Oct 14, 2017 08:52:44 am

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

धर्मपाल सिंह जीडीए सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्याें की समीक्षा कर रहे थे।

Dharampal Singh

धर्मपाल सिंह

गोरखपुर. प्रदेश के सिंचाई मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली। पारदर्शिता से लागू करने का निर्देभ भी दिया। उन्होंने सख्ती दिखते हुए लापरवाहों को दंडित करने की चेतावनी भी दी। इस दौरान लाभार्थीपरक योजनाओं में पात्र व्याक्तियों के चयन पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि गोरखपुर के सभी प्रवेश स्थलों पर प्रवेश द्वार बनाया जाएगा।

धर्मपाल सिंह जीडीए सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्याें की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने अधिकारियों से पिछले 6 माह में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का हाल जाना। जिले के प्रमुख स्थलों का पर्यटन एवं सांस्कृतिक स्थलों के बारे में जानकारियां लीं। विकास के लिए जारी 101 करोड़ रुपये का हिसाब भी लिया। इसके अलावा गोरखनाथ मंदिर, इमामबाड़ा, गीतावाटिका, रामलीला स्थल, सूर्यकुण्ड के विकास के लिए भारत सरकार से मिले 104 करोड़ रुपये, 50 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 113 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे चिड़िया घर के प्रगति की जानकारी ली।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में 60 घर तैयार
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में जिले में कुल 17 हजार 571 आवास बनाने का लक्ष्य है। 16 हजार 702 लाभार्थियों के खाते का सत्यापन कार्य पूर्ण है। सभी को प्रथम किस्त का पैसा भेज दिया गया है। 60 आवास पूर्ण कर लिए गये हैं।
फसल ऋण मोचन योजना के तहत माफ हुआ 173 करोड़
बैठक के बताया गया कि फसल ऋण मोचन योजना में जिले के 40 हजार 690 किसानों का 173 करोड़ रूपये माफ हुआ है। इसे तीन चरणों मे पूरा किया जाना है। किसानों को प्रमाण पत्र बांटे जा रहे हैं। तहसील स्तर भी यह कार्यक्रम होना है।
किसानों को मिलेगा 72 घंटे में भुगतान
पहली नवम्बर से शुरू हो रहे धान खरीद के लिए जिले में 107 क्रय केन्द्र खुलेंगे। इतना ही नहीं सरकार ने किसानों को 72 घंटे में भुगतान देने की व्यवस्था शुरू कर दी है। आरटीजीएस के माध्यम से इसे पूरा किया जाएगा। मंत्री को जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने बताया कि जिले में कोई भी प्राइमरी स्कूल अध्यापक विहीन नही है। सभी पात्र 4110 वन टांगियां तथा 1617 मुसहर परिवारों को राशन कार्ड दिया गया है एंव खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। नगर क्षेत्र के 312 सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान पर इलेक्ट्रानिक मशीन द्वारा खाद्यान बेचा जा रहा है। बी.आर.डी. मेडिकल कालेज के बच्चों के वार्ड को प्रदेश के सबसे बड़े 500 किलो वाट के सोलर लाइट से विधुत आपूर्ति करने हेतु पैनल स्थापित किया जायेगा। जिले के 1160 खाद डीलर पी.ओ.एस. मशीन से खाद बेच रहे हैं।
सीडीओ अनुज सिंह ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष में मई से 25 सितम्बर तक जिले व सभी ब्लाकों में अंत्योदय मेला व प्रदर्शनी आयोजित की गयी तथा लोगों को योजनाओं की जानकारी एवं लाभ दिलाया गया। बैठक में सीएमओ रवीन्द्र कुमार, डीएफओ एम.के. जानू, डीडीओ बब्बन उपाध्याय व विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।
कानून व्यवस्था की भी समीक्षा

प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा के बाद कानून व्यवस्था की भी समीक्षा करते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और पुलिसिंग को दुरुस्त करने की नसीहत भी दी। प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्यौहारों के दौरान पूरी मुस्तैदी व सजगता बरतें। किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी। उन्होंने कहा कि जिले में चैन स्नैचिंग, मोबाइल स्नैचिंग, वाहन चोरी एंव अन्य चोरियों की घटनाएं हुई हैं इसको सख्ती से रोक लगायें। बीआरडी मेडिकल कालेज के गैस काण्ड के सभी आरोपी गिरफ्तार हो गये है, यह पुलिस की सक्रियता दर्शाता है।
उन्होंने निर्देश दिया कि त्यौहारों के दौरान डीएम एसपी एकसाथ क्षेत्र में निकले। इसी प्रकार एडीएम और एएसपी तथा एसडीएम व सी.ओ. क्षेत्र में जायें। जहां ट्रैफिक पुलिस नही है वहां जाम से बचाव की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस उठाये। भीड़ भाड़ वाले इलाकों में घोड़ा पुलिस तैनात किया जाये। उन्होंने निर्देश दिया कि नगर के प्रमुख स्थानों पर सी.सी. टीवी कैमरे लगवाये जायें इससे मॉनीटरिंग करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि स्मैक का धंधा करने वालों पर सख्ती बरती जाये। लड़कियों के स्कूल/कॉलेज के पास सादे वेश में पुरूष व महिला पुलिस लगाई जाये।
बैठक में विधायक राधामोहन दास अग्रवाल, विपिन सिंह, उपेन्द्र शुक्ला, जनार्दन तिवारी, गणेशदत्त तिवारी, राहुल श्रीवास्तव ने ट्रेफिक व अन्य मामलों पर अपने सुझाव दिये। जिलाधिकारी राजीव रौतेला, पुलिस अधीक्षक नार्थ गणेश शाहा, साउथ ज्ञान प्रकाश, एस.पी. ट्रैफिक आदित्य वर्मा सहित क्षेत्राधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र की कानून व्यवस्था की जानकारी दी।
BY- Dheerendra Gopal

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो