scriptपूर्व सीएम अखिलेश के जन्मदिन को सपाइयों ने इस उत्साह से मनाया | Ex CM Akhilesh birthday celebrated by Samajwadi leaders this way | Patrika News

पूर्व सीएम अखिलेश के जन्मदिन को सपाइयों ने इस उत्साह से मनाया

locationगोरखपुरPublished: Jul 02, 2019 01:38:41 am

यूपी में सत्ता में आने का लिया संकल्प

samajwadi party

पूर्व सीएम अखिलेश के जन्मदिन को सपाइयों ने इस उत्साह से मनाया

गोरखपुर में सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन सम्मानपूर्वक मनाया गया। सपाइयों ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया और पार्टीध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना की। सपाइयों ने जन्मदिन के अवसर पर मिशन 2022 को जीतने का भी संकल्प लिया।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर गोरखपुर जिले के सपाई बेतियाहाता स्थित पार्टी दफ्तर पर एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने केक काटा और मिठाइयां बांटी। जन्मदिन पर अपने अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भी कमर कसी।
जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार आंकड़े दबाकर प्रदेश में कानून व्यवस्था के नियंत्रण में होने का खोखला दावा कर रही है जबकि कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं न घटती हों। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में अपराधी भयमुक्त है और जनसामान्य भयभीत। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही। कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। यूपी में चारों तरफ अराजकता है।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, जगदीश यादव, फिरंगी प्रसाद, अवधेश यादव, विजय बहादुर यादव, मिर्जा कदीर बेग, मनोज यादव, रुपावती बेलदार, रामनाथ यादव, पंकज शाही, राजकुमारी देवी, अशोक यादव, दयानंद विद्रोही, संजय पहलवान, सिंहासन यादव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, राघवेंद्र तिवारी राजू, हीरालाल यादव, मैंना भाई, मुन्नी लाल यादव, राहुल गुप्ता, गिरीश यादव, देश दीपक यादव, सत्येंद्र गुप्ता, फूलचंद विश्वकर्मा, जयप्रकाश यादव, सुनील यादव, पप्पू चैधरी, जितेंद्र यादव, रामनक्षत्र यादव, ई.विजय शंकर यादव, विश्वनाथ विश्वकर्मा, दयाशंकर निषाद, अशोक चैधरी, अखिलेश यादव, महेश यादव, करुणानिधान, सुशीला भारती, उर्मिला देवी, बिंदा देवी, शमा परवीन, दूईजा देवी, दीप नारायण यादव, अमर पासवान, अर्जुन यादव, चंद्रमणि यादव, सोहराब खान, पुजारी यादव, मजनू भाई, बुधिराम यादव, लालजी यादव आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो