scriptपूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी कई पूर्व सांसद, विधायकों के साथ सपा में आज शामिल होंगे | Ex minister with half dozen ex MLA MP will join Samajwadi party | Patrika News

पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी कई पूर्व सांसद, विधायकों के साथ सपा में आज शामिल होंगे

locationगोरखपुरPublished: Jan 20, 2020 03:55:14 am

आधा दर्जन जिला पंचायत सदस्य, के दर्जन प्रधानों के अलावा सैकड़ों पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सपा में

Ram Prasad Chaudhary

राम प्रसाद चौधरी

बस्ती सहित आसपास के जिलों में सियासी पारा एक बार फिर चढ़ता जा रहा है। हियुवा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह के बाद अब सपा ने बस्ती के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी को भी अपने पाले में कर लिया है। पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी अपने साथ कई पूर्व सांसद व विधायकों समेत समाजवादी पार्टी का आज दामन थामेंगे। कुछ दिन पहले बसपा ने इनलोगों को निष्कासित कर दिया था।

पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी बस्ती के ताकतवर नेताओं में शुमार हैं। वह बीता संसदीय चुनाव भाजपा के हरीश द्विवेदी से हारे थे। चौधरी के भतीजे अरविंद चौधरी भी बस्ती से सांसद रह चुके हैं।

सपा में शामिल होने वालों में पूर्व सांसद रामप्रसाद चौधरी व उनके भतीजे पूर्व सांसद अरविंद चौधरी के अलावा पूर्व विधायक नंदू चौधरी, पूर्व विधायक दूधराम, पूर्व विधायक राजेन्द्र चौधरी तथा विधानसभा प्रत्याशी रह चुके अखिलेश चौधरी, विपिन शुक्ला शामिल हैं।

पूर्व मंत्री के खेमे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार उनके साथ छह से अधिक जिला पंचायत सदस्य, 17 पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सात पूर्व ब्लॉक प्रमुख के अतिरिक्त दर्जनों प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य भी सपा की सदस्यता हासिल करेंगे।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो