scriptभाजपा में शामिल हुआ एक आैर अभिनेता, बताया किन किन सीटों पर करने जाएंगे प्रचार | Film Actor Vinod joins BJP, will campaign in Loksabha election | Patrika News

भाजपा में शामिल हुआ एक आैर अभिनेता, बताया किन किन सीटों पर करने जाएंगे प्रचार

locationगोरखपुरPublished: Apr 22, 2019 01:22:27 pm

Lok sabha Polls 2019

Vinod Yadav

भाजपा में शामिल हुआ एक आैर अभिनेता, बताया किन किन सीटों पर करने जाएंगे प्रचार

भोजपुरी फिल्म गुंडा के अभिनेता विनोद यादव ने भाजपा के प्रति अपना अनुराग जताया है। भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार करने जा रहे अभिनेता विनोद यादव ने कहा कि कलाकारों का सम्मान भारतीय जनता पार्टी ने किया है इसलिए वे लोग पार्टी का प्रचार करेंगे।
अभिनेता विनोद यादव मूल रूप से संतकबीरनगर के तुलसीपुर गांव के रहने वाले हैं। अभी हाल ही में अभिनेता विनोद ने भाजपा की सदस्यता ली है। भाजपा ज्वाइन करने के बाद वह संतकबीनगर पहुंचे थे। आने वाली भोजपुरी फिल्म गुंडा के प्रमोशन पर आए अभिनेता विनोद यादव का कहना है कि भोजपुरी को साफ-सुथरी व स्वच्छ पहचान दिलाना हमारी सोच है। भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए जो भी पार्टी आगे आएगी उसका समर्थन करूंगा। भाजपा द्वारा तमाम भोजपुरी कलाकारों को चुनाव मैदान में उतारकर जो सम्मान दिया गया है उसका ऋणी रहूँगा। पार्टी के इस सम्मान के कारण भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया हूं।
विनोद ने बताया कि आजकल कुछ कलाकारों द्वारा भोजपुरी में अश्लील गीतों को गाकर भाषा को बदनाम किया जा रहा है ऐसे लोगों के मंसूबे को जनता नकार रही है। कहा कि भोजपुरी भाषा से लाखों लोगों का भरण पोषण हो रहा है उसे अभी तक आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया है इसके लिए भोजपुरी समाज के साथ लड़ाई लड़ी जाएगी।
अपनी आने वाली नई फिल्म गुंडा को लेकर भोजपुरी अभिनेता काफी उत्सुक दिखे। उन्होंने कहा कि यह फिल्म साफ-सुथरी व परिवारिक है। उन्होंने बताया कि वह इस चुनाव में संतकबीरनगर के प्रत्याशी प्रवीण निषाद, गोरखपुर के प्रत्याशी रविकिशन व आजमगढ़ के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ का प्रचार करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो