scriptहोली के एक दिन पहले पांच शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम | five student drowned in saryu river, came on holi vacation | Patrika News

होली के एक दिन पहले पांच शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

locationगोरखपुरPublished: Mar 21, 2019 11:30:03 am

सरयू नदी में चुपके से नहाने गए थे पांचों किशोर

drown

डूबा

होली के एक दिन पहले एक ही गांव के पांच छात्रों के डूबने से मातम पसर गया। सरयु नदी में पांचों नहाने गए थे। बेलघाट क्षेत्र के बेइली खुर्द के पास हुई इस घटना के बाद गोताखोरों ने देर रात तक मशक्कत कर शवों को बाहर निकाला। किशोरों के शव गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। होली की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।
बेलघाट क्षेत्र के बेइली खुर्द गांव के रहने वाले कृष्णमुरारी शुक्ल का चैदह वर्षीय पुत्र सत्यम गोरखपुर में रहता है। वह होली पर गांव आया था। गोरखपुर में ही रहकर बीएससी कर रहे सत्यम का चचेरा भाई 19 वर्षीय सौरभ भी तीन दिन पहले उसी के साथ घर आया था। बुधवार को दोनों भाई घूमने निकले। गोरखपुर में ही पढ़ने वाले गांव के नितेश 16 व अमन 17 भी इनके साथ जाने का फैसला किया। इन छात्रों के साथ ननिहाल आए आदर्श भी हो लिया। आदर्श उरूवा के परसा तिवारी का रहने वाला था और मुंबई में मेडिकल कोर्स कर रहा था। होली पर गांव आने पर वह अपने ननिहाल आया था।
पांचों किशोर एक साथ दिन के करीब डेढ़ बजे घूमने निकले। देर शाम तक ये पांचों अपने घर नहीं पहुंचे। गांव नहीं पहुंचने पर घरवालों को चिंता हुई।
चिंतित परिजन गांव के कुछ लोगों के साथ इनको खोजने निकले। ढूंढ़ते ढूंढते ये लोग सरयू नदी के पास पहुंचे पहुंचे। इसी में किसी ने एक के मोबाइल पर डायल किया तो आवाज कहीं आसपास से आई। खोजते खोजते पहुंचे तो नदी के किनारे पांचों के कपड़े पड़े थे।
कपड़े एक जगह पड़ी देख गांव के लोग किशोरों के डूबने की आशंका जाहिर करने लगे। गांव के पांच बच्चों के डूबने की सूचना के बाद काफी भीड़ एकत्र हो गई। नदी में उनको खोजने केलिए जाल डाला गया। पुलिस को भी सूचना दे दी गई। पुलिस के पहुंचने के पहले ही गांववालों ने सत्यम का शव बाहर निकाल लिया। पुलिस पहुंची, गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने प्रयास कर देर रात तक सभी शवों को बाहर निकाल लिया। एक साथ पांच शव गांव में पहुंचने से होली का त्योहार बेरंग हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो