scriptभारत देश देखने आए विदेशियों के साथ मुख्यमंत्री के शहर में ऐसा सलूक कि शर्म आ जाएगी आपको | Foreigners were misbehaved in gorakhpur | Patrika News

भारत देश देखने आए विदेशियों के साथ मुख्यमंत्री के शहर में ऐसा सलूक कि शर्म आ जाएगी आपको

locationगोरखपुरPublished: Mar 04, 2018 02:16:15 am

बस चालक की तहरीर पर शाहपुर थाने में केस हुआ दर्ज

tourist 3
गोरखपुर। नेपाल घूमकर कुशीनगर भ्रमण पर जा रहे चीनी और आस्ट्रेलियाई सैलानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर से कड़वी यादें लेेकर गए हैं। पर्व और परम्पराओं से सबको आकर्षित करने वाले भारत से वे होली के नाम पर हुडदंग को जेहन में बैैैठाकर वापस गए। अपने देश को देखने आए कुछ विदेशी सैलानियों की बस पर होली के दिन कुछ मनबढ़ों ने पथराव किया। मामला गोरखपुर का है।
टूरिस्ट बस लेकर लुंबिनी नेपाल से लौट रहे चालक जहीर ने बताया कि वह आस्ट्रेलिया और चीन के कई सैलानियों को लेकर नेपाल घूमाने गया था। लौटकर उसे कुशीनगर जाना था। सैलानियों को लेकर कुशीनगर जाते वक्त वह गोरखपुर से गुजर रहा था। उस दिन होली थी।
26 बटालियन पीएसी बिछिया के पास दो बाइक लेकर कुछ लोग बस के साथ चलने लगेे और बस को रोकने के लिए पत्थरबाजी की। घटना दिन के करीब डेढ़ बजे की है। चालक के अनुसार जो लोग पत्थर फेंके उन लोगों के चेहरों पर रंग लगे हुए थे।
बस चालक जहीर की तहरीर पर विदेशी सैलालियों की बस पर होली के दिन पथराव करने के मामले में शाहपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ की आईपीसी की धारा 336 व 427 के तहत मुकदमा किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो