script

गोरखपुर में थाना परिसर में पत्थरबाजीः 13 लोग हिरासत में, पुलिस की गोली से घायलों का चल रहा इलाज

locationगोरखपुरPublished: May 16, 2018 03:31:16 am

भूमि विवाद में पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से भड़का था लोगों का गुस्सा

attempt to murder

गृह मंत्री राजनाथ सिंह के कमांडो की बहन का हत्यारा पति गिरफ्तार

गोरखपुर। गोरखपुर केे गगहा में मंगलवार को हुए बवाल में पुलिस ने 13 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस बवाल में शामिल लोगों को चिंहित कर रही है। एडीजी दावा शेरपा ने कहा कि पत्थरबाजी करने वालों को पुलिस चिंहित कर रही है। मुकदमें की कार्रवाई की जा रही है। बवाल के बाद एडीजी, आईजी समेत पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। इस बवाल में तीन लोगों को पुलिस की गोली लगी है जबकि पुलिस पक्ष से कई लोग ईंट-पत्थर से घायल हैं। घायलों का इलाज बीआरडी मेडिकल काॅलेज में चल रहा है।
बता दें कि गगहा क्षेत्र के अस्थौला गांव में प्रधान द्वारा किसी का आवास ग्राम समाज की भूमि पर बनवाया जा रहा था। बताया जा रहा कि दलित बस्ती के लोग इस जमीन पर कब्जा के विरोध में थे। कई बार पंचायत भी हुई। सोमवार को भी प्रधान ने पंचायत कराया। लेकिन बात नहीं बनी और गांववाले इस निर्माण का विरोध कर रहे थे। कई बार थाने पर भी गांव के लोगों ने शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार की सुबह जब निर्माण शुरू हुआ तो गांव के लोग आक्रोशित हो गए। लोग शिकायत लेकर थाने पहुंचे। बताया जा रहा कि दूसरा पक्ष प्रधान के साथ थाने पर ही था। लोगों ने शिकायत कर पुलिस को निर्माण रोकने को कहा। इसी बीच दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। लोगों के अनुसार पुलिस ने शिकायत करने आये लोगों में शामिल एक युवक को पीट दिया। यह बात गांव तक पहुंची तो काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
गांव के लोग पुलिस पर कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने लोगों ने जब उनको हटानो का प्रयास किया तो गांव के लोग गुस्से में आ गए। बल प्रयोग किए जाने से गुस्साएं लोग ईंट-पत्थर चलाने लगे। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई। बताया जा रहा है कि गांव के लोगों ने एसओ की प्राइवेट गाड़ी व कुछ बाइक्स को क्षति पहुंचाई।
स्थितियां बेकाबू होने लगी। पुलिस ने रबर के बुलेट दागने शुरू किये। गांव के लोग गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को यहाँ से भी तितर-बितर बल प्रयोग कर किया। फायरिंग से भगदड़ मच गई। इस फायरिंग में तीन गांववाले घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर आला अधिकारी भी पहुंच गए थे।

ट्रेंडिंग वीडियो