scriptगोरखपुर के विधायक डाॅ.आरएमडी को पहली बार संगठन में अहम जिम्मेदारी, बनाए गए प्रयागराज के चुनाव अधिकारी | Gorakhpur BJP MLA Dr RMD will involve in organisation responsibilty | Patrika News

गोरखपुर के विधायक डाॅ.आरएमडी को पहली बार संगठन में अहम जिम्मेदारी, बनाए गए प्रयागराज के चुनाव अधिकारी

locationगोरखपुरPublished: Aug 18, 2019 02:29:36 am

गोरखपुर शहर क्षेत्र से लगातार चार बार से विधायक हैं डाॅ.अग्रवाल

meerut
भारतीय जनता पार्टी का सांगठनिक चुनाव प्रारंभ हो चुका है। सदस्यता सत्यापन प्रभारियों के बाद अब चुनाव प्रभारियों का भी ऐलान कर दिया गया है। यूपी विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक रह चुके गोरखपुर नगर विधायक डाॅ.राधामोहन दास अग्रवाल को पहली बार संगठन में भी जिम्मेदारी दी गई है। चौथी बार विधानसभा में पहुंचे डाॅ.अग्रवाल को इलाहाबाद महानगर का चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
Read this also: यूपी भाजपा ने चुनाव के लिए एक आैर लिस्ट जारी की, लक्ष्मण आचार्य सहित कई विधायक-पूर्व मंत्रियों को जिम्मेदारी

BJP list
गोरखपुर क्षेत्र के जिलों के भी चुनाव अधिकारी घोषित

गोरखपुर क्षेत्र के सभी जिलों में चुनाव अधिकारियों के अलावा सह चुनाव अधिकारियों की भी घोषणा कर दी गई। गोरखपुर महानगर का चुनाव कराने के लिए एमएलसी लक्ष्मण आचार्य को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। जबकि अशोक चौरसिया गोरखपुर जिले के चुनाव अधिकारी होंगे।
गोरखपुर क्षेत्र के किस जिले में कौन चुनाव अधिकारी जानिए

जिला चुनाव अधिकारी सह चुनाव अधिकारी
गोरखपुर अशोक चौरसिया विनोद यादव
गोरखपुर महानगर लक्ष्मण आचार्य चौ.शिवेंद्र सिंह
कुशीनगर सुरेंद्र सिंह जय प्रकाश निषाद
देवरिया अशोक धवन संजय कुमार गौड़
महराजगंज रामतेज पांडेय गोविंद माधव
बस्ती देवेश कोरी अखिलेश मिश्र
बलिया जय प्रकाश चतुर्वेदी शकुंतला चौहान
मउ शिवनाथ यादव अजय तिवारी
संतकबीरनगर दिलीप पटेल बृजबिहारी मिश्र
सिद्धार्थनगर रामगोपाल महोले पीएन पाठक
आजमगढ़ प्रभुनाथ चौहान दयाशंकर मिश्र
BJP list
BJP list
BJP list
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो