scriptगोरखपुर उपचुनावः हर बूथ पर एक व्हीलचेयर ताकि चलने में असमर्थ मतदाताओं को न हो दिक्कत | gorakhpur by-election: wheelchair will be available at every booth | Patrika News

गोरखपुर उपचुनावः हर बूथ पर एक व्हीलचेयर ताकि चलने में असमर्थ मतदाताओं को न हो दिक्कत

locationगोरखपुरPublished: Feb 22, 2018 04:32:03 am

संसदीय क्षेत्र में 6205 मतदाता ऐसे हैं जो चलने में असमर्थ

dm rajeev rautela
गोरखपुर। लोकसभा संसदीय उपचुनाव में किसी भी मतदाता को कोई दिक्कत न हो इसके लिए तमाम जतन किए जा रहे। वोट देने बूथ तक पहुंचने वाले दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए जिला प्रशासन ने 600 व्हीलचेयर की व्यवस्था की है। इससे बूथ के अंदर जाने वाले दिव्यांग मतदाताओं की दिक्कतें दूर होंगी। इस संसदीय उपचुनाव में चलने में असमर्थ 6205 दिव्यांग मतदाता वोट करेंगे।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला ने व्हीलचेयर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी, सीएमओ को दी है।
कैम्प कार्यालय में आयोजित नोडल अधिकारियो की बैठक में उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिव्यांगजन को मतदान करने में यह सुविधा दी जायेगी। उन्होंने बताया कि चलने में असमर्थ 6205 दिव्यांगजन है। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिया है कि बूथवार चलने में असमर्थ दिव्यांगजन की सूची उपलब्ध करायें। आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए एक व्हील चेयर की व्यवस्था की जायेगी।
उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि अस्पतालों में उपलब्ध तथा आईएमए के सहयोग से प्राप्त होने वाले व्हील चेयर की संख्या दें तथा इन्हे 8 फरवरी तक सीतापुर आंख अस्पताल के हाल में एकत्र करायें। दिव्यांगजन अधिकारी मीनू सिंह ने बताया कि लगभग 325 व्हील चेयर दिव्यांग के पास है। आवश्यकतानुसार लगभग 200 व्हील चेयर विभाग से मंगाया जा सकता है। इसके अलावा पूर्व से दिव्यांगो के पास उपलब्ध व्हील चेयर का उपयोग भी किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि व्हील चेयर वाले दिव्यांगो से अनुरोध किया जायेगा कि वे 11 मार्च को सबसे पहले आकर 7 बजे मतदान करें, साथ ही अन्य दिव्यांगो के उपयोग के लिए अपनी व्हील चेयर उपलब्ध करा दें। ऐसे दिव्यांगो को सम्मानित भी किया जायेगा।
बूथ बने विद्यालयों में विद्युतीकरण के लिए शाम तक खुलेंगे
उन्होंने बीएसए को निर्देश दिया है कि बूथ वाले स्कूलों को सायं 6 बजे तक खुलवाये ताकि विद्युत विभाग इनका विद्युतीकरण करा सकें। 2 बजे स्कूल बन्द हो जाने से कार्य में बाधा आ रही है, साथ ही मतदान के दिन 11 मार्च को यदि देर तक मतदान होता है तो वैकल्पिक प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करायें।
उन्होंने नगर निगम को भी निर्देश दिया है कि 24 से 27 फरवरी तक कार्मिक प्रशिक्षण के दौरान पर्याप्त साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करायें।
बैठक में जिलाधिकारी ने सर्विस मतदाता, कार्मिक को मतदान करने, मतदाता जागरूकता अभियाान, मतदाता सूची तैयारी, मतदेय स्थल पर आवश्यक सुविधाएं, रूटचार्ट, कम्युनिकेशन प्लान, एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा किया। इसमें सीडीओ/कार्मिक प्रभारी अनुज सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभुनाथ, एडीएम सिटी रजनीश चन्द्र, विधान जायसवाल, बलराम सिंह, विवेक श्रीवास्तव, राहुल पाण्डेय, अभिषेक गोयल एवं नोडल अधिकारी गण उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो