10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर की लड़की को हरियाणा में बेचा…दो लाख रुपए में खरीद कर युवक ने बनाया पत्नी

महराजगंज फरेंदा के रहने वाले दंपति गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र में चाय की दुकान चलाते हैं। उनकी बेटी को काम दिलाने का वादा कर नौसढ़ की एक महिला सरोज 28 अक्टूबर को अपने साथ ले गई इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।

2 min read
Google source verification

गोरखपुर से एक हैरान करने वाली खबर आई है यहां नौकरी के बहाने एक युवती को अपने साथ ले गई महिला ने उसे हरियाणा में बेच दिया। बेटी को लेकर परेशान दम्पति जब हरियाणा पहुंचा तब युवती के खरीदार ने कहा कि उन्होंने दो लाख रुपये में खरीद कर उसे अपनी बहू बनाया है। दो लाख रुपये मिलने के बाद ही उसे लौटाएगा।

बेटी को नौकरी दिलवाने की बात कह महिला ले गई साथ

जानकारी के मुताबिक महराजगंज फरेंदा की रहने वाले दम्पति रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के फलमंडी में किराये पर रहते हैं और वहीं पर चाय की दुकान चलाते हैं। वहां इनका नौसढ़ की रहने वाली सरोज परिचय हो गया। इसी बीच एक दिन सरोज घर आई और बेटी को नौकरी दिलाने की बात कह 28 अक्तूबर को उसे अपने साथ ले गई। दो दिन तक बेटी से सम्पर्क नहीं हुआ और उसका मोबाइल भी बंद मिला तब दम्पति परेशान हो गए। उन्होंने सरोज को तलाशना शुरू कर दिया।

बेटी के माता, पिता ने सरोज को खोज निकाला

काफी खोजबीन के बाद उन्होंने गीडा इलाके से सरोज और रामअशीष राय को खोज निकाला और उनसे अपनी बेटी के बारे में पूछा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि दोनों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। दबाव बनाने के बाद पुलिस ने कुछ दिन बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया।

हरियाणा जाने पर पता चल गया की बेटी दो लाख में बिक चुकी

बेटी के बारे में जानकारी जुटाकर पीड़ित दम्पति हरियाणा पहुंच गया। किसी तरह वे बेटी के घर पहुंचे। बेटी से मुलाकात के बाद वे उसे ले जाने लगे।इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने कहा कि उन्होंने उनकी बेटी को दो लाख रुपये में खरीदा है। सरोज और एक ऑटो चालक ने पैसा लिया है। इतने पैसे मिलने के बाद ही वह बेटी को लौटाएंगे। आरोपियों पर कार्रवाई और बेटी को वापस लाने के लिए दोबारा पुलिस के पास पहुंचे। आरोप है कि पुलिसवालों ने उन्हें डांटकर भगा दिया।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग