गोरखपुर

राज्यपाल करेंगे गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ, बॉलीवुड कलाकार करेंगे शहरियों का मनोरंजन

11 से 13 जनवरी तक गोरखपुर महोत्सव

गोरखपुरJan 10, 2019 / 11:59 pm

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

राज्यपाल करेंगे गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ, बॉलीवुड कलाकार करेंगे शहरियों का मनोरंजन

तीन दिनों तक चलने वाले गोरखपुर महोत्सव का आगाज शुक्रवार को होगा। राज्यपाल रामनाईक महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शुभारंभ होने वाले इस महोत्सव में तीन दिनों तक मनोरंजन, साहित्य, खेल और प्रदर्शनी का लुत्फ उठाया जा सकता है।
11 से 13 जनवरी तक चलने वाले महोत्सव के लिए शहर में जबर्दस्त तैयारियां चल रही। शहर की दीवारों को महोत्सव के रंग में रंगा जा रहा। विभिन्न सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष करते हुए संदेश उकेरे जा रहे।
महोत्सव के एक दिन पहले ही खेल प्रतियोगिताओं को शुरू किया गया।
जबकि तीन दिनी महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। इसमें शतरंज, वादविवाद, फैंसी ड्रेस, निबंध, सामूहिक नृत्य, पेंटिंग, क्विज, विज्ञान मेला, योग, निशानेबाजी प्रमुख है। मेला में शिल्प प्रदर्शनी, पुस्तक मेला, कृषि मेला, वाहन प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र बनेंगे। इसके अतिरिक्त्त हर रात मनोरंजन का तड़का लगाने बॉलीवुड के कई कलाकार आ रहे इसमें सुखविंदर सिंह, मोहित चौहान, शारदा सिन्हा, सुरेश वाडेकर जैसी हस्तियां शामिल हैं। सांस्कृतिक आयोजन में स्थानीय कलाकारों को भी मंच दिया जाएगा। करीब 98 लोकल कलाकार मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
इस महोत्सव में स्वामी विवेकानंद व गुरु गोरक्षनाथ पर भी चित्र प्रदर्शनी लगाया जा रहा है।
इस महोत्सव में खाने पीने के शौकीन लोगों के लिए भी स्वाद का इंतजाम किया गया है। जायका से लबरेज दर्जनों फ़ूड स्टाल महोत्सव में खानपान के प्रेमियों को बुलाएंगे।
 

 

 

Home / Gorakhpur / राज्यपाल करेंगे गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ, बॉलीवुड कलाकार करेंगे शहरियों का मनोरंजन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.