scriptGorakhpur News: basti IG action | IG रेंज बस्ती ने थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, पेट्रोल पंप लूटकांड में लापरवाही पर सख्त दिखे | Patrika News

IG रेंज बस्ती ने थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, पेट्रोल पंप लूटकांड में लापरवाही पर सख्त दिखे

locationगोरखपुरPublished: Sep 10, 2023 10:24:20 pm

Submitted by:

anoop shukla

संतकबीर नगर में पल्सर सवार बदमाशों ने शनिवार को पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से असलहे के बल पर 3.52 लाख की लूट की घटना को अंजाम को अंजाम दिया था। इस मामले में लापरवाही बरतने पर आईजी आरके भारद्वाज ने यह कारवाई की है।

Gorakhpur News
IG रेंज बस्ती ने थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, पेट्रोल पंप लूटकांड में लापरवाही पर सख्त दिखे
Sant Kabir Nagar news : महराजगंज और संत कबीर नगर जिला आज पुलिस महकमे के लिए ठीक नहीं रहा । SP महराजगंज डॉक्टर कौस्तुभ द्वारा लाइन हाजिर किए गए एक इंस्पेक्टर और 14 अन्य पुलिसकर्मियों का मामला अभी चल ही रहा था की IG बस्ती रेंज R.K भारद्वाज ने पेट्रोल पंप लूट के मामले में लापरवाही बरतने पर थानाध्यक्ष भगवान सिंह, एसआई अमरेश कुमार गिरी, कॉन्स्टेबल अवधेश पाल, दीपेश कुमार और रजनीश कुमार मिश्र को सस्पेंड कर दिया है। थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिस कर्मियों के निलंबन से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें की संतकबीर नगर में पल्सर सवार बदमाशों ने शनिवार को पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से असलहे के बल पर 3.52 लाख की लूट की घटना को अंजाम को अंजाम दिया था। इस मामले में लापरवाही बरतने पर आईजी आरके भारद्वाज ने यह कारवाई की है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.