CM Yogi News : मूक बधिर बच्चों से CM योगी किए आत्मीय संवाद, भावुक हुआ माहौल
गोरखपुरPublished: Sep 18, 2023 03:09:20 pm
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विद्यालय में छात्रावास का निर्माण कर इसे आवासीय विद्यालय के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के दिव्यांग बच्चों को काफी राहत मिलेगी। उनकी प्रतिभा का विकास होगा।


CM Yogi News : मूक बधिर बच्चों से CM योगी किए आत्मीय संवाद, भावुक हुआ माहौल
Gorakhpur news: सोमवार को एक भावपूर्ण माहौल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मूक बधिर दिव्यांग बच्चों के साथ समय गुजारे। सीएम के भावों का संवाद इन बच्चों को भावुक कर गया। सीएम ने शब्दों के माध्यम से भी संवाद किया जिसे शिक्षक ने संकेतों से बच्चों को समझाया।मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के प्रमुख सचिव सुभाष दूबे ने कहा कि इस विद्यालय में 100 बच्चे पढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जल्द ही इसे आवासीय विद्यालय कर दिया जाएगा।