ABVP का दीपदान : 2100 दीयो से जगमगा उठा गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर
गोरखपुरPublished: Nov 09, 2023 06:23:57 pm
अभाविप गोरक्ष प्रांत की प्रांत अध्यक्ष प्रो. सुषमा पांडेय ने कहा कि, "अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही भारत की संस्कृति, भारत की सभ्यता को सहेजने का कार्य किया हैं, अभाविप गोरखपुर गोरखपुर विश्वविद्यालय इकाई द्वारा आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित होकर एक गौरव की अनुभूति प्राप्त हो रही हैं।


ABVP का दीपदान : 2100 दीयो से जगमगा उठा गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर
गोरखपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय इकाई द्वारा दीपदान कार्यक्रम विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर आयोजित किया गया। अभाविप द्वारा आयोजित दीपदान कार्यक्रम में गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र तथा कर्मचारियों द्वारा 2100 दीप प्रज्ज्वलित किया गया दीपदान कार्यक्रम में पूरे विश्वविद्यालय परिसर को अभाविप कार्यकर्ताओं तथा छात्रों द्वारा दीप मालाओं से सजाकर प्रकाशमय कर दिया गया।