scriptgorakhpur news, jila asptal me dalalon ka warchsya | Gorakhpur news : जिला अस्पताल में पाले गए दलाल, अब डॉक्टरों के लिये ही बन रहे हैं समस्या | Patrika News

Gorakhpur news : जिला अस्पताल में पाले गए दलाल, अब डॉक्टरों के लिये ही बन रहे हैं समस्या

locationगोरखपुरPublished: Sep 08, 2023 06:50:55 pm

Submitted by:

anoop shukla

डाॅ. राजेश कुमार सिंह ने तहरीर में बताया कि प्रमोद सिंह हमेशा चार-पांच बाहरी लोगों को लेकर चिकित्सालय परिसर में घूमता है और मरीजों को फंसाकर दलाली करता है। उन्हें बेहतर सुविधा के देने का झांसा देकर धन उगाही भी करता है।

Gorakhpur News
Gorakhpur news : जिला अस्पताल में पाले गए दलाल, अब डॉक्टरों के लिये ही बन रहे हैं समस्या
Gorakhpur news : जिला अस्पताल में पाले गए दलाल अब डॉक्टरों और वहां के कर्मचारियों के लिए ही समस्या बन रहे हैं। दलाल की मनबढ़ई का शिकार एक डॉक्टर ही हो गए। सिर पर चढ़ा यह दलाल एक दिन ऑपरेशन रूम तक पहुंच गया और डॉक्टर की कुर्सी पर जा बैठा। डॉक्टर ने जब यह देखा तो उनका दिमाग ठनका, और बैठने का कारण पूछा तो वह उनसे उलझ गया। इतना ही नहीं उस दलाल ने टेबल पर रखी फाइलों को भी तितर बितर कर दिया और धमकी भी देने लगा।अर्थों सर्जन डाॅ. राजेश कुमार सिंह ने इसकी शिकायत मुख्य अधीक्षक से की और पुलिस में तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने प्रमोद सिंह को नामजद करते हुए उसके चार-पांच अज्ञात साथियों पर केस दर्ज कर किया है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.