Gorakhpur News: रेल यात्रियों को तनाव और थकान दूर करने के किए मिली ये सुविधा
गोरखपुरPublished: Jul 01, 2023 03:15:53 pm
यात्रियों को मसाज चेयर भाने लगा तो अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। दरअसल, 12 से 48 घंटे की यात्रा के बाद लोग थक जाते हैं। अगर ट्रेन लेट हो गई तो यात्रा पहाड़ चढ़ने जैसी हो जाती है। थकान के चलते कार्य प्रभावित होते हैं।


Gorakhpur News: रेल यात्रियों को तनाव और थकान को दूर करने के किए मिली ये सुविधा
Gorakhpur News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब ट्रेनों के इंतजार और सफर की थकान से उन्हे रूबरू नही होना पड़ेगा। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मसाज पार्लर खुल चुका है।ट्रेनों के इंतजार में प्रतीक्षालय में ऊब रहे यात्रियों को भी स्टेशन पर तरोताजा होने की सुविधा मिल जाएगी। शुक्रवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के मेन गेट के अंदर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के नीचे मसाज पार्लर खुल गया। लखनऊ के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आदित्य कुमार ने तीन मसाज चेयर वाले पार्लर का उद्घाटन किया।