गोरखपुर पहुंची NIA, लारेंस विश्नोई के शूटर शशांक के बारे में जुटाई जानकारी
गोरखपुरPublished: Sep 27, 2023 10:38:16 pm
शहर स्थित उसके उसके मकान पर कुछ साल से ताला लटका है, मालूम हो कि पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के कुछ दिनों बाद ही शंशाक अंबाला में असलहों के साथ पकड़ा गया था। इसके पकड़े जाने के बाद भी पंजाब पुलिस ने उसके बारे में जानकारी जुटाई थी।


गोरखपुर पहुंची NIA, लारेंस विश्नोई के शूटर शशांक के बारे में जुटाई जानकारी
Gorakhpur news : बुधवार को शहर में NIA ने डेरा डाला रहा, यहां आकर टीम ने लारेंस विश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग को असलहे सप्लाई करने वाले शातिर शूटर शशांक पांडे के बारे में जानकारी जुटाई। शशांक कैंट इलाके के सिंघड़िया आदर्शनगर में कुछ वर्षों पूर्व तक रहता था। वर्तमान में शहर स्थित उसके उसके मकान पर कुछ साल से ताला लटका है, मालूम हो कि पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के कुछ दिनों बाद ही शंशाक अंबाला में असलहों के साथ पकड़ा गया था। इसके पकड़े जाने के बाद भी पंजाब पुलिस ने उसके बारे में जानकारी जुटाई थी।