16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gorakhpur News : गोरखपुर में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला…दरोगा और सिपाही गंभीर रूप से घायल

गोरखपुर के कैंपियरगंज थानाक्षेत्र में बुधवार की रात बड़ी घटना हो गई है। थानाक्षेत्र के टोला भरोहिया में रेप के आरोपी को मुखबिर की सूचना पर पकड़ने गई पुलिस टीम पर अभियुक्त के परिवार ने ईंट, पत्थर से हमला कर दिया।

2 min read
Google source verification

बुधवार की देर शाम कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज उर्फ हरनापुर गांव के टोला भरोहिया में पुलिस टीम पर हमला कर दुष्कर्म के आरोपित को घरवाले ने भगा दिया। पथराव से प्रशिक्षु दरोगा सचिन सिंह (28), सिपाही अजीत कुमार (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस वालों ने भागकर जान बचाई। दोनों को पैडलेगंज के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। देर रात एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने नर्सिंग होम पहुंचकर डॉक्टरों से बातचीत कर घायलों का हाल जाना। दोनों की हालत गंभीर है, लेकिन खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।उधर, पुलिस ने आरोपित की मां कौशल्या देवी, बहन प्रीति व प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया। तीनों पर पुलिस पर हमला करने का आरोप है। इस मामले में एक अलग से केस दर्ज किया जाएगा। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

रेप के आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी पुलिस टीम

जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज इलाके के गोपालगंज गांव निवासी एक शख्स ने बेटी संग दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए गांव के राहुल निषाद पुत्र राजेश पर केस दर्ज कराया था। चार दिन पहले दर्ज किए गए केस में पुलिस आरोपित राहुल निषाद की तलाश में जुटी थी। बुधवार की शाम में पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित राहुल अपने घर पर आया हुआ है। इस सूचना पर दरोगा सचिन सिंह साथी सिपाही अजीत के साथ आरोपित के घर पहुंच गए।बताया जा रहा है कि आरोपित राहुल को पकड़ ली थी। उसे गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले जा रही थी कि पीछे से आरोपित के घरवालों ने ईंट से पथराव कर दिया। सिर पर चोट लगने की वजह से दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। लहूलुहान पुलिस वालों ने भागकर जान बचाई। इस बीच सूचना पाकर थाने से फोर्स गांव में पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भेजा गया। दोनों का नर्सिंग होम में उपचार चल रहा है।

SSP गोरखपुर

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि कैंपियरगंज में पुलिस दुष्कर्म के आरोपित को पकड़ ली थी, तभी घरवालों ने पत्थर से हमला कर दिया। घटना में दो पुलिस वालों को चोटें आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। हमला करने की तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।