Raksha bandhan special : कैदियों की कलाई नही रहेगी सूनी, इस जेल में महिला बंदियों ने बनाई राखी, लगेगा स्टाल
गोरखपुरPublished: Aug 27, 2023 09:42:22 pm
जेल प्रशासन स्टाल लगा कर बिक्री कराएगा। यह स्टाल मंगलवार से रोजाना जेल में बिकेगा। अभी तक 300 राखी बनकर तैयार हुई है। अभी भी राखी तैयार की जा रही है। इन राखियों की कीमत 20 रुपये से 50 रूपये रखा गया है। बिक्री का पैसा राखी बनाने वाली महिला बंदियों को दिया जाएगा। हर साल जेल में बहने जेल में बन्द अपने भाइयों को राखी बांधने जाती है।


Raksha bandhan special : कैदियों की कलाई नही रहेगी सूनी, इस जेल में महिला बंदियों ने बनाई राखी, लगेगा स्टाल
Gorakhpur News : इस बार रक्षाबंधन पर्व पर जेल में टेराकोटा व हैंडी क्राफ्ट की राखियां बिकेंगी। इन राखियों को जेल में निरुद्ध महिला बंदियों ने अपने हाथों से बनाया है। रविवार तक करीब 300 राखी बन चुकी है। अभी और भी राखियां बनाई जा रही है। बकायदा इस बार इन राखियों की बिक्री के लिए जेल में स्टाल लगाया जाएगा।आपको बता दे कि जेल में इस समय कुल 2069 बंदी निरुद्ध हैं। जिसमे 100 से ज्यादा महिला बंदी हैं। इन महिला बंदियों में से 20 महिला बंदियों ने एक एनजीओ की मदद से जेल में टेराकोटा व हैंडी क्राफ्ट की राखियां बनाई हैं।