Gorakhpur news : बच्चों का बन रहा था मिड डे मील, बर्तन से निकला सांप
गोरखपुरPublished: Sep 21, 2023 04:36:11 pm
जैसे ही उन्होंने बर्तन निकाला तभी उसमें फन निकाले सांप दिखा। सांप देखते ही रसोइया बदहवास होकर बाहर भागी और शोर मचाने लगी। शोर सुन प्रिंसिपल, शिक्षक सहित आसपास के लोग भी जुट गए। शिक्षकों ने ग्रामीणों की मदद से सपेरे को बुलाया।


Gorakhpur news : बच्चों का बन रहा था मिड डे मील, बर्तन से निकला सांप
Gorakhpur news : जिले में हैरान करने वाली घटना में एक स्कूल में मिड डे मील बनाने के दौरान बर्तन से ही सांप निकल गया। सांप निकलने का हल्ला होते ही भगदड़ मच गई। किसी तरह गांव वालों ने संपेरे को बुला कर सांप को पकड़वाया। इसके बाद ही स्कूल में लोगों ने राहत की सांस ली।