scriptgorakhpur news, sub inspector arrest in case of charas smuggling | खाकी वर्दी की आड़ में दारोगा करता था यह काम, साथी संग धराया तो पुलिस के उड़े होश | Patrika News

खाकी वर्दी की आड़ में दारोगा करता था यह काम, साथी संग धराया तो पुलिस के उड़े होश

locationगोरखपुरPublished: Oct 12, 2023 06:51:34 pm

Submitted by:

anoop shukla

पुलिस ने जब अटैची और पिट्ठू बैग की तलाशी ली तो उसमें चरस मिला। पुलिस ने चरस अपने कब्जे में लेकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। स्कूटी चला रहे आरोपी की पहचान तिवारीपुर इलाके के सूरजकुंड कॉलोनी सिंह साहब का मकान के रहने वाले कुलवीर सिंह और पीछे बैठे आरोपी की पहचान लखनऊ के ओमनगर आलमबाग के रहने वाले रविंद्र कुमार शुक्ला के रुप में हुई।

gorakhpur news
खाकी वर्दी की आड़ में दारोगा करता था यह काम, साथी संग धराया तो पुलिस के उड़े होश
Gorakhpur: एक दरोगा के कारण एक बार फिर खाकी दागदार हुई है। गोरखपुर पुलिस का दरोगा अपने साथी संग चरस तस्करी करते हुए पकड़ा गया है। उसके पास से शाहपुर पुलिस ने 33 किलो अवैध चरस बरामद किया है। दरोगा अपने साथी संग नेपाल से चरस मंगवाकर उसे यहां तस्करों को सप्लाई करता था। पकड़ा गया आरोपी दरोगा रविंद्र कुमार शुक्ला लखनऊ का रहने वाला है और वह यहां समन सेल में तैनात था। इससे पहले वह महाराजगंज जिले में भी तैनात रह चुका है। जबकि, उसका साथी कुलवीर सिंह तिवारीपुर इलाके के सूरजकुंड कॉलोनी का रहने वाला है। दोनों एक अटैची और एक पिट्ठू बैग में चरस भरकर स्कूटी से सप्लाई करने जा रहे थे। तभी असुरन पुल से नीचे उतरते ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। फिलहाल शाहपुर पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.