प्रियंका गांधी के संगम स्नान पर अनिल राजभर ने साधा निशाना
जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है तब से कई लोग मंदिर भी जा रहे हैं और गंगा में डुबकी भी लगा रहे हैं, यह नए भारत की तस्वीर है : अनिल राजभर

गोरखपुर. प्रियंका गांधी के संगम स्नान पर निशाना साधते हुए यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने शुक्रवार को कहाकि, जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है तब से कई लोग मंदिर भी जा रहे हैं और गंगा में डुबकी भी लगा रहे हैं। यह नए भारत की तस्वीर है।
भाजपा राज में विकास की बत्ती गुल, क़ानून-व्यवस्था में भ्रष्टाचार फ़ुल : अखिलेश यादव
ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहाकि, सालार मसूद की मानसिकता वाले ओवैसी से राजनीतिक स्वार्थवश गठबंधन करने वाले 2022 के चुनाव के पहले राजभर समाज की बस्तियों में नहीं घुस पाएंगे। जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा। राष्ट्र वीर महाराजा सुहेलदेव का नाम जोड़कर पार्टी बनाते हैं। दूसरी तरफ महाराजा सुहेल देव के सम्मान के साथ समझौता करते हैं। राजभर समाज ये कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता कि महाराजा सुहेलदेव के सम्मान के साथ कोई खिलवाड़ हो। भाजपा का दरवाजा हमेशा के लिए ऐसे लोगों के लिए बंद है।
अब पाइए अपने शहर ( Gorakhpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज