शनिवार को अयोध्या पैसेंजर स्पेशल सुबह सात बजे गोरखपुर से अयोध्या के लिए रवाना हो गई। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार ये स्पेशल ट्रेनें छोटे-बड़े सभी स्टेशनों पर रुकते हुए चलेंगी।
- 05069 नंबर की गोरखपुर-अयोध्या कैंट अनारक्षित मेला स्पेशल गोरखपुर से सुबह 07.00 बजे प्रस्थान कर दोपहर बाद 01.50 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।
- 05070 नंबर की अयोध्या कैंट-गोरखपुर अनारक्षित मेला स्पेशल अयोध्या कैंट से दोपहर बाद 02.40 बजे प्रस्थान कर रात 08.10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के नेरी-सीतापुर सिटी स्टेशनों के बीच ब्लॉक लिए जाने के चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।
यह ट्रेने रहेंगी निरस्त- - बापूधाम मोतिहारी से 5 एवं 10 अप्रैल, 2022 को चलने वाली 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। - आनन्द विहार टर्मिनस से 4 एवं 9 अप्रैल, 2022 को चलने वाली 14010 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- बरौनी से 10 अप्रैल, 2022 को चलने वाली 12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। - जम्मूतवी से 08 अप्रैल, 2022 को चलने वाली 12492 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। - सहरसा से 06 अप्रैल, 2022 को चलने वाली 15529 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
आनन्द विहार टर्मिनस से 07 अप्रैल, 2022 को चलने वाली 15530 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। - दरभंगा से 02, 04, 07 एवं 09 अप्रैल, 2022 को चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- अमृतसर से 04, 06, 09 एवं 11 अप्रैल, 2022 को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। - सहरसा से 03 एवं 10 अप्रैल, 2022 को चलने वाली 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- अमृतसर से 04 एवं 11 अप्रैल, 2022 को चलने वाली 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। - दरभंगा से 09 अप्रैल, 2022 को चलने वाली 22551 दरभंगा-जलन्धर सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। - जलन्धर सिटी से 10 अप्रैल, 2022 को चलने वाली 22552 जलन्धर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- न्यू जलपाईगुड़ी से 08 अप्रैल, 2022 को चलने वाली 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल निरस्त रहेगी। - अमृतसर से 06 अप्रैल, 2022 को चलने वाली 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल निरस्त रहेगी।