scriptगोरखपुर से टेक सिटी बंगलुरू तक के लिए उड़ान इस दिन से… | Gorakhpur to Bengaluru flight from this day, know all about | Patrika News

गोरखपुर से टेक सिटी बंगलुरू तक के लिए उड़ान इस दिन से…

locationगोरखपुरPublished: Jan 06, 2019 07:33:36 pm

हवाई सेवा

Indigo Flight Service

Indigo Flight Service

गोरखपुर से टेक सिटी बंगलुरू यात्रा करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। गोरखपुर से बंगलुरू के लिए हवाई सेवा सोमवार से शुरू की जा रही है। अब ट्रेन की थकाउ यात्रा से लोगों को निजात मिलेगी। यहां आने-जाने के लिए महज ढाई घंटे का समय ही अब खर्च करना होगा।
बंगलुरू सिटी जाने वालों की संख्या पूर्वांचल में अच्छी खासी है। गोरखपुर-बस्ती मंडल के काफी संख्या में प्रोफेशनल्स गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों से बंगलुरू में रहते हैं। तमाम लोग आए दिन वहां से आते-जाते रहते हैं। लेकिन गोरखपुर से कोई सीधी फ्लाइट नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी होती थी। या तो वे दिल्ली या लखनउ जाकर फ्लाइट पकड़े या ट्रेन की उबन वाली 50 घंटे की यात्रा तय करें।
परंतु अब ऐसे यात्रियों के लिए खुशखबरी है। एयरपोर्ट अथारिटी ने गोरखपुर से बंगलुरू तक सीधी विमान सेवा को मंजूरी दे दी है। सोमवार से इंडिगो विमान यात्रियों को बंगलुरू ले जाएगा। अब गोरखपुर से फ्लाइट से महज 2 घंटे 35 मिनट में यात्रा की जा सकती है।
बंगलुरू के लिए अब रोजाना दोपहर एक बजकर पांच मिनट पर यात्री विमान गोरखपुर से उड़ान भरेगा जो 3 बजकर 40 मिनट पर बंगलुरू पहुंचा देगा। जबकि सुबह 9.40 बजे बंगलुरू से उड़ेगा और सवा बारह बजे गोरखपुर इंडिगो बोइंग पहुंचेगा।
बता दें कि इंडिगो बोइंग सेवा में 180 यात्री एक साथ बैठ सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो