scriptगोरखपुर महोत्सव का आगाजः खराब मौसम के चलते नहीं आए राज्यपाल | Governor couldnot attended Gorakhpur mahotsav inaugural function | Patrika News
गोरखपुर

गोरखपुर महोत्सव का आगाजः खराब मौसम के चलते नहीं आए राज्यपाल

राज्यपाल ने कहा एक भारत, श्रेष्ठ भारत की छवि को बरकरार रखने वालों की यह धरती. मंत्री धर्मपाल सिंह ने महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन िकया

गोरखपुरJan 11, 2018 / 03:48 pm

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

Gorakhpur mahotsav  Logo
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव का आगाज गुरुवार को हो गया। खराब मौसम की वजह से मुख्य अतिथि राज्यपाल रामनाईक नहीं आ सके। प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। हालांकि, राज्यपाल रामनाईक ने video message से महोत्सव को संबोधित करते हुए सफलता की शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल ने कहा कि मैं गोरखपुर महोत्सव का उद्घाटन करने वाला था। दो घंटे हवाई अड्डे पर बैठकर इंतजार करता रहा, लेकिन अभी अधिकारियों ने बताया कि मौसम खराब है। उड़ान संभव है। अब मैं आपसे मोबाईल से बात कर रहा हूँ।
उन्होंने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। यह भी संयोग ही है कि एक देशभक्त की जयंती के मौके पर हम सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं। गोरखपुर महोत्सव के पंजीकृत होने की वजह से यह पहला महोत्सव हम शुरू कर रहे हैं। एक श्लोक से उन्होंने कार्यक्रम के शुरू करने और उसकी अनवरतता बनाये रखने का प्रयास किया जाता रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपी का गोरखपुर मनीषियों से भरा पड़ा है। यह गोरक्षनाथ, महात्मा बुद्ध और महावीर की धरती है।
राज्यपाल ने गीता प्रेस को भी याद किया। यहां के पर्यटन क्षेत्र की चर्चा की। भारत मे प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों में शुमार करने की अपील की। कबीर समेत अनेक समाज सुधारकों की चर्चा की। गोरखपुर के बदलाव की चर्चा की तो खिचड़ी मेले के परंपरागत आयोजन को सांस्कृतिक रूप से सकारात्मक संदेश देने वाला बताया।
उन्होंने कहा कि गोरखपुर का वर्तमान परिदृश्य प्रगतिशीलता की है। यह दुनिया मे शुमार है। अमेरिका, चीन और इंडोनेशिया में यहां के लोगों की धाक है। यहां के निवासी एक भारत, श्रेष्ठ भारत की छवि को बरकरार रखा है। इस कार्य को आगे बढ़ाने वाले योगी का कार्य अबाध गति से बढ़े यही ईश्वर से कामना है। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में नहीं आ पाना खेद का विषय है। बावजूद इसके मुम्बई से आने वाले भोजपुरी कलाकार गोरखपुर और मुम्बई के बीच पहले से बने संबंध को और अधिक प्रगाढ़ करेंगे।
नाथ संप्रदाय की प्रेरणा से यहां का विकास हो रहाः धर्मपाल सिंह

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि नाथ सम्प्रदाय की प्रेरणा से इस क्षेत्र का लगातार विकास हो रहा है। संतों का परिश्रम और यहां के लोगों का सहयोग लगातार इस क्षेत्र को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय नदियों की चर्चा करते हुए यहां के उर्वरा शक्ति को बताया। कहा कि इस क्षेत्र की जमीन बहुत ही उर्वरापूर्ण है। इसलिये यहां की खेती में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी। किसान भी इसे समझें और निरंतर खेती में सुधार को आरएस करें। इस दौरान उन्होंने आयोजन की सफलता की कामना की।
मंडलायुक्त अनिल कुमार ने महोत्सव में आये लोगों का अभिवादन किया। क्षेत्रीय विकास के लिए किए जाने वाले प्रयासों की चर्चा करते हुए महोत्सव में लगे स्टॉल्स से जानकारियां इकट्ठा करने का आग्रह किया।
स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा

गोरखपुर महोत्सव के उद्घाटन समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। स्कूली छात्र-छा़ाओं ने विभिन्न प्रदेशों की लोकगीतों के साथ-साथ नेपाली गीत एवं नृत्य से भी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मौसम और व्यवस्थागत खामियों के चलते भीड़ आशा के अनुरूप नहीं

इसे खराब मौसम का प्रभाव कहें या गोरखपुर के इस आयोजन में शहरियों की उपेक्षा कि पहले दिन आशानुरूप भीड़ महोत्सव में देखने को नहीं मिली। बताया जा रहा कि पास वितरण में खामी और शहर के आम से खास तक में कुछ खास को तवज्जो से शहर खुद को इस महत्वपूर्ण आयोजन को हाथोहाथ लेने में असहज महसूस कर रहा। हालांकि, तमाम लोगों का मानना है कि खराब मौसम भी लोगों को यहां तक लाने में बाधा पहुंचा रहा।

Home / Gorakhpur / गोरखपुर महोत्सव का आगाजः खराब मौसम के चलते नहीं आए राज्यपाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो